Fasal Girdawari 2025 : एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे निकाले ऑनलाइन | saara.mp.gov.in

Fasal Girdawari 2025 : एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट कैसे निकाले ऑनलाइन | saara.mp.gov.in

Fasal Girdawari 2025:- किसान को जब रबी एवं खरीफ फसल का विवरण प्रस्तुत करना होता है। तब उन्हें पटवारी द्वारा तैयार की गई गिरदावरी रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है। Fasal Girdawari Report रिपोर्ट में रबी एवं खरीफ सीजन वार बोई गई फसल का विवरण दर्ज होता है। यह विवरण ग्रामीण क्षेत्र के पटवारी द्वारा तैयार की जाती है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए फसल गिरदावरी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। यदि आप राजस्थान फसल रिपोर्ट देखना चाहते हैं। तो यहां क्लिक करें। इस लेख में हम मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट (Fasal Girdawari MP) ऑनलाइन कैसे देखते हैं तथा इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी इस लेख में जानने वाले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, किसानों को जिला, तहसील, हल्का, गांव के अनुसार फसल गिरदावरी  रिपोर्ट ऑनलाइन saara.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। इस पोर्टल पर किसान नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से MP Fasal Girdawari 2025 देख सकते हैं और एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट 2025 को Excel फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

फसल बीमा एमपी 2025

Fasal Girdawari Report 2025

फसल गिरदावरी रिपोर्ट 2025 ऑनलाइन देखने के लिए राजस्थान के किसानों को khasra.rbaas.in धरा गिरदावरी पोर्टल पर विजिट करना होगा। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए गिरदावरी रिपोर्ट की सुविधा saara.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। किसानों द्वारा दी गई फसल को कानूनी तौर पर गिरदावरी रिपोर्ट में दर्ज किया जाता है। किसान सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए फसल विवरण प्रस्तुत करना पड़ता है। जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक ऋण, पीएम किसान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि Fasal Girdawari 2025 रिपोर्ट में फसल से जुड़ी जानकारी जैसे, फसल का सीजन (रबी एवं खरीफ) फसल का नाम,  क्षेत्रफल, किसान का नाम, जमीन का खाता खसरा आदि विवरण दर्ज होता है।

गत वर्षो में किसानों को फसल गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय अधिकृत पटवारी से गिरदावरी रिपोर्ट बनानी पड़ती थी। इसमें किसानों का काफी समय व्यतीत होता था। पैसे खर्च करने के बावजूद समय पर यह रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होती थी। मध्यप्रदेश एवं राजस्थान कृषि विभाग द्वारा Fasal Girdawari Report Online उपलब्ध करवा दी गई है। किसानों के लिए फसल गिरदावरी रिपोर्ट, आवेदन, गिरदावरी स्थिति,  ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।

फसल गिरदावरी रिपोर्ट के उपयोग

  • किसानों द्वारा बोई गई फसल को कानूनी तौर पर प्रस्तुत करने हेतु गिरदावरी रिपोर्ट तैयार की जाती है।
  • गिरदावरी रिपोर्ट में फसल का संपूर्ण विवरण दर्ज किया जाता है। मुख्य तौर पर क्षेत्र है, फसल का नाम, फसल का सीजन, किसान का नाम आदि दर्ज होते हैं। 
  • सरकारी योजनाओं में लाभार्थी बनने हेतु फसल का विवरण दर्ज करना आवश्यक होता है और यह विवरण गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से ही प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • गिरदावरी रिपोर्ट को रकबा अनुसार, क्षेत्र अनुसार, गांव के अनुसार, फसल के अनुसार तैयार किया जाता है।
  • ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट प्राप्त करना बहुत आसान है तथा इसे जब चाहे तब प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन डाउनलोड की गई गिरदावरी रिपोर्ट पटवारी द्वारा सिग्नेचर करने के बाद  योजना लाभान्वित हेतु उपयोग में लाया जा सकता है।
  • Fasal Girdawari Report को Online तथा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से देख सकते हैं व डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश के किसान एमपी सारा पोर्टल (saara.mp.gov.in) से MP Fasal Girdawari प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस

एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे देखें | Fasal Girdawari Report

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें सीधे सारा (Saara MP) ऑफिशल पोर्टल पर आ जाए। 
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे फसल गिरदावरी (Fasal Girdawari) Visit पर क्लिक करें।
MP Fasal Girdawari

यहां पर आप फसल गिरदावरी रिपोर्ट को पांच प्रारूप में देख सकते हैं। जिसमें किसी एक लिंक पर क्लिक करें।

Fasal Girdawari Report
  • गिरदावरी की स्थिति देखें (रकबावार)
  •  गिरदावरी प्रतिशत क्या आधार पर गांव की संख्या देखें
  • हल्का एवं ग्राम वार गिरदावरी रिपोर्ट देखें
  • फसल वाइज गिरदावरी रिपोर्ट देखें
  • किसान द्वारा पंजीयन के उपरांत गिरदावरी रिपोर्ट देखें

 पांचों विकल्प गिरदावरी रिपोर्ट को प्रस्तुत करता है। जिस प्रारूप में आप गिरदावरी रिपोर्ट देखना चाहते हैं उसका चयन कर सकते हैं। MP Fasal Girdawari Report 2025 देखने के लिए किसानों को जिला, तहसील, हल्का, ग्राम किसान का नाम चुनने की आवश्यकता होगी।

MP Girdawari Status 2025 | एमपी गिरदावरी स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट स्टेटस को ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे फसल गिरदावरी Visit पर क्लिक करें।
  • गिरदावरी की स्थिति रकबावार पर क्लिक करें।
  • अपने जिले का चुनाव करें।
  • तहसील, RI सर्किल, हल्का, का चुनाव करें।
  • यहां पर गांव अनुसार गिरदावरी रिपोर्ट दिखाई देगी जिसमें
  • कुल क्षेत्र का विवरण हेक्टर अनुसार
Fasal Girdawari Status
  • गिरदावरी क्षेत्रफल
  • निजी क्षेत्रफल
  • शासकीय क्षेत्रफल
  • शासकीय गिरदावरी क्षेत्रफल
  • अन्य गैर कृषि क्षेत्रफल की गिरदावरी क्षेत्रफल रिपोर्ट दिखाई देगी।

NOTE:- यहां पर उपलब्ध सभी आंकड़े हेक्टर नाप के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं।

Fasal Girdawari App | MP SAARA Mobile App

मध्य प्रदेश के किसान खेती किसानी से जुड़ी सेवाओं को मोबाइल पर ऑनलाइन देखने के लिए MP SAARA App को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से किसानों कोने में सेवाएं ऑनलाइन देखने को मिलेगी

  • मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना
  • फसल गिरदावरी रिपोर्ट
  • पीएम किसान योजना स्टेटस
  • लघु सिंचाई योजना
  • फसल कटाई के प्रयोग
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  • स्वामित्व योजना
  • गिरदावरी निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी स्थिति

Fasal Girdawari Helpline Number

मध्य प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना से जुड़ी समस्याएं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त गिरदावरी रिपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के निवारण हेतु MP Girdawari Helpline 0755-2700803 का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *