कौन है नैंसी त्यागी | UPSC की पढ़ाई छोड़कर बन गई Fashion Influencer | Nancy Tyagi

By | June 22, 2024
कौन है नैंसी त्यागी

 Nancy Tyagi – 77 वां कान फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट में पूरी दुनिया भर से आई एक्ट्रेसेज के लुक की खूब चर्चा हो  रही है। इसी इवेंट में भारत से भी कई एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लिया जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन,आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेस ने भी हिस्सा लिया। परंतु इन एक्ट्रेसेस से ज्यादा चर्चा मैं भारत से आई एक मामूली फैशन इनफ्लुएंसर नैंसी त्यागी Nancy Tyagi cannes outfit की रही। जिनके लुक की चर्चा आज पूरी दुनिया भर में है। चलिए जानते हैं नैंसी त्यागी के बारे में जो यूपी के एक छोटे से गांव से लेकर कैसे कान फेस्टिवल तक पहुंच कर पूरी दुनिया भर में धमाल मचा दिया।

कौन है नैंसी त्यागी | Kon Hai Nancy Tyagi

यदि आपको भी कभी अपने सपनों पर संदेह होने लगे तो एक बार नैंसी त्यागी की कहानी जरूर पढ़ कैसे वह उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर खुद ने एक ड्रेस डिजाइन की और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह, फेस्टिवल डी कांस में पहेना और पूरी दुनिया भर में छा गई। 

nancy tyagi age

23 साल की नैंसी त्यागी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव बरनावा से आती हैं। उन्होंने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई अपनी मां के घर पर की। इसके बाद वह अपने घर आ गईं और वहां उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। 12वीं के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करें, तो उन्होंने UPSC की तैयारी करने का फैसला किया और अपनी मम्मी और भाई के साथ दिल्ली आ गईं।

लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही वह दिल्ली पहुंचीं, लॉकडाउन लग गया। घर में पैसों की कमी के कारण उन्हें किसी भी तरह से पैसे कमाने थे। जिन पैसों से वह UPSC की फीस जमा करने वाली थीं, उन्हीं पैसों से उन्होंने एक कैमरा खरीद लिया। उन्होंने घर पर ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने लगीं।

शुरुआत में लोग उनका मजाक उड़ाने लगे और उनके मीम भी बनने लगे। लेकिन नैंसी ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार अपने काम में सुधार करती रहीं। धीरे-धीरे वह एक फैशन इनफ्लुएंसर बन गईं। फिर उन्हें कांस के रेड कार्पेट पर जाने का मौका मिला। इसके बाद, पूरी दुनिया ने उनकी सराहना की।

Nancy Tyagi Biography 2024 | jivan parichay

पूरा नाम
नैंसी त्यागी | Nancy Tyagi
उपनाम
नैंसी त्यागी | Nancy Tyagi
जन्म April 15, 2001
जन्म स्थान बरनवा, उत्तर प्रदेश
आयु/उम्र 24 वर्ष
जन्मदिन 15 April
व्यवसाय फैशन डिज़ाइनर
भूमिका
इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर | Instagram Influencer
हाइट {लगभग} 5 फीट 6 इंच
वजन 57 KG
शिक्षा (Educational Qualification)
स्नातक की उपाधि | Graduated
पिता गजेंद्र सिंह
माता जल्द ही बताएंगे
भाई बहन 1 भाई
भाई का नाम मन्नू | Mannu
धर्म हिंदू
निवल मूल्य | Net Worth
50 लाख सालाना | $60k million
राष्ट्रीयता भारतीय

UPSC की पढ़ाई छोड़कर कैसे बनी Fashion Influencer

नैंसी त्यागी ने अपने एक एक इंटरव्यू में बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई के बाद UPSC की त्यारी के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गई थी। इस समय कोरोना काल आ गया और लॉकडाउन लग गया था। कोरोना मे उनकी  आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। इसी दौरान उन्होंने सिलाई का काम शुरू किया। फिर सोशल मीडिया पर वह अपने द्वारा सिले हुए कपड़ों को पहनकर वीडियो शेयर करने लगी। 

फिर मैं बड़े-बड़े सुपरस्टार के ड्रेस को कॉपी कर कर खुद अपने हाथों से सिलती और उन्हें पहनकर वीडियो बनाती। इसी तरह वह social media पर फेमस होने लगी। और फिर कांस फेस्टीवल मे उनके खुद के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस जिसे पहनकर वह रेड कार्पेट पर चली। उनकी वो ड्रेस लोगो को खूब पसंद आई। जिसके बाद वह पूरी दुनिया भर मे चर्चा मे आ गई। आज इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर है।

परिवार का साथ

नैंसी त्यागी बताती हैं कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके भाई और उनकी मां का है वह बताती कि वह अपने भाई के बिना कुछ भी नहीं कर पाती। जब उनके पास वीडियो बनाने के लिए पैसों की कमी पड़ी तो उनके भाई ने खुद की स्कूल की फीस को उनको दे दी और उन्होंने स्कूल का एक साल छोड़ दिया। गांव में जहां लड़कियों को सिर्फ शादी करने के लिए ही पाला जाता है। वाह उनकी मां ने उनको अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी। उनकी मां उनको पढ़ाने के लिए फैक्ट्री में 5000 की नौकरी किया करती थी। नैंसी बताती है कि उनको ज्यादा पैसे नहीं चाहिए थे उनको सिर्फ इतने पैसे चाहिए थे कि उनकी मां को वह फैक्ट्री में काम करने से रोक सके और खुद घर का खर्चा चला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *