छत्तीसगढ़ सर्किल रेट लिस्ट 2024 : Govt Rate of Land in Chhattisgarh जमीन का सरकारी रेट @epanjeeyan.cg.gov.in

छत्तीसगढ़ सर्किल रेट लिस्ट:- यदि आप छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के अंतर्गत संपत्ति खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको उस क्षेत्र की Circle Rate के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ताकि आप इस बात का आकलन कर सके की Property  Registry के दौरान कितना स्टांप शुल्क देना होगा। आज इस लेख में आपको Chhattisgarh Circle Rate List ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। जिससे आप किसी भी जिले का सर्किल रेट अपने मोबाइल पर भी देख  सकेंगे। छत्तीसगढ़ शासन के स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जिले, तहसील, ग्राम पंचायत का चुनाव करके सर्किल रेट देख सकते हैं। और हाँ, आप जिस जिले का सर्किल रेट देखना चाहते हैं, उसकी Official Website से भी सर्किल दरों का पता किया जा सकता है। 

आपको जानकर हर्ष होगा, छत्तीसगढ़ स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा संपत्ति का पंजीकरण करने की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। इस पोर्टल पर अब संपत्ति Registration के लिए ऑनलाइन अपॉइमेंट बुक कर सकते हैं। स्टांप ड्यूटी शुल्क की गणना और संपत्ति का बाजार मूल्य भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बरहाल, इस लेख में हम केवल cg circle rate को देखने की प्रक्रिया के बारे में फोकस कर रहे हैं। अन्य लेखों में हम आपको जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अन्य सेवाओं को भी कैसे प्रयोग किया जाएगा। इस बारे में विस्तारपूर्वक बताने का प्रयास करेंगे। चलिए आज हम छत्तीसगढ़ राज्य का सर्किल रेट ऑनलाइन पता करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं।

Govt Rate of Land in Chhattisgarh

सर्किल रेट क्या होती है? इस बारे में तो आप बखूबी जानते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए थोड़ा सा हम बताना चाहेंगे। जब सरकार किसी भी Property Registry के दौरान राजस्व लेती हैं। उसे Stamp Duty शुल्क के आधार पर तय किया जाता है। स्टांप शुल्क कितना लगने वाला है यह प्रॉपर्टी पर निर्धारित Circle Rate पर तय किया जाता है। सर्किल रेट क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी का सर्किल रेट कई कारकों को मध्य नजर रखते हुए तय किया जाता है। जैसे संपत्ति का स्थान, मिलने वाली सुविधाएं, बाजार रेट। कमर्शियल क्षेत्र के आसपास के सम्पतियाँ आमतौर पर महंगी होती है और इन पर लगने वाला सर्किल रेट भी अधिक होता है।

Chhattisgarh Circle Rate List 2023

About Article CG Circle Rate List
State Chhattisgarh
CG Bhuiyan Click Here
CG Bhunaksha Click Here
संपत्ति का बाजार मूल्य Click Here

छत्तीसगढ़ में जमीन का सरकारी रेट क्या है?

यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य के किसी क्षेत्र में कृषि भूमि, प्लॉट/भूखंड,  दुकान एवं इंडस्ट्रियल जमीन खरीदना चाहते हैं। तो आपको नीचे दी गई छत्तीसगढ़ सर्किल रेट लिस्ट के आधार पर जमीन की कीमत चुकानी होगी। इस पर स्टांप ड्यूटी शुल्क के रूप में राजस्व कर देना होगा। छत्तीसगढ़ के कुछ राज्यों का सर्किल रेट किस प्रकार है:-

क्षेत्र सर्किल रेट (प्रति वर्ग मीटर)
कवर्धा रु. 3,827 – रु. 11,320
पिपरिया रु. 1,374 – रु। 5,600
लोहार रु. 25,000 – रु। 55,000
सिंघुपुरी रु. 20,09,000 – रु. 25,000
जोराताल रु. 16,40,000 से रु. 52,59,000

छत्तीसगढ़ में स्टांप ड्यूटी शुल्क कितना हैं?

स्टांप ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा प्रॉपर्टी का पंजीकरण करते समय खरीदार से Stamp Duty Charge के रूप में राजस्व कर लिया जाता है। सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिशत दर पर इसका आकलन किया जाता है। नीचे दी गई सारणी के अनुसार आप छत्तीसगढ़ राज्य के स्टांप ड्यूटी शुल्क को अच्छे से समझ पाएंगे:-

प्रॉपर्टी का पंजीकरण नाम स्टांप शुल्क प्रतिशत प्रॉपर्टी पंजीकरण शुल्क
पुरुष 5% 4%
महिला 4% 4%
संयुक्त (पुरुष और महिला) 4% 4%

Chhattisgarh Circle Rate List ऑनलाइन कैसे देखें

छत्तीसगढ़ राज्य का circle rate list cg ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले उस जिले के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। उदाहरण के लिए हम देहरादून, कबीरधाम जिले के Official Website से सर्किल दरें देखने की प्रक्रिया लिख रहे हैं।

  • सबसे पहले कबीरधाम जिले के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर Menu bar में दिखाई दे रहे दस्तावेज (Documents) में सर्किल रेट पर क्लिक करें।
CG Circle Rate
  • आपको एक PDF लिंक दिखाई देगा। जिसमें वित्तीय वर्ष के अनुसार सर्किल रेट लिस्ट देख सकेंगे।
Circle Rate List Filter
  • आप इस PDF File को डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Circle Last PDF
  • इसी प्रक्रिया के आधार पर आप छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों की ऑफिशल वेबसाइट से Circle Rate का पता कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में संपत्ति का बाजार मूल्य कैसे पता करें?

प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य ऑनलाइन चेक करने के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया ध्यानपूर्वक देखें।

पोर्टल पर विजिट करने के पश्चात नीचे स्क्रॉल करें।

cg govt land rate
  • संपत्ति का बाजार मूल्य विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिला, उप पंजीयन कार्यालय, क्षेत्र का प्रकार का क्षेत्र का नाम चुने।
  • वार्ड नंबर, ग्राम पंचायत का चुनाव करें।
  • भूमि का प्रकार चयन करें।
CG Property Rare

पंजीयन एवं मुद्रांक एवं शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *