UP Circle Rate 2024 : यूपी में सर्किल रेट ऑनलाइन देखें @igrsup.gov.in

UP Circle Rate:- आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं? तो आपको इस बात से जरूर अवगत रहना चाहिए कि, यूपी सरकार द्वारा जमीन की क्रय-विक्रय पर क्या सर्किल दरें तय की गई है। Circle Rate एक तरह से सरकार द्वारा संपत्ति ख़रीदे जाने पर लगाई जाने वाली दर है। जो क्रय-विक्रय के दौरान Stamp Duty शुल्क की गणना में उपयोग किया जाता है। उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट एक समान नहीं रहती। इसे प्रॉपर्टी के स्थान, बाजार कीमत और उपयोग किए जाने के उद्देश्य पर निर्धारित किया जाता है। यह यूपी के विभिन्न जिलों में अलग-अलग हो सकती है। उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी Property को खरीदे जाने पर स्टांप ड्यूटी शुल्क (UP Circle Rate) का भुगतान करना अनिवार्य होता है।

इस लेख में आप बखूबी जान पाएंगे कि सर्किल रेट क्या होती है? (Circle Rate Meaning) यूपी में सर्किल रेट कैसे निर्धारित की जाती है? तथा इसे घर बैठे मोबाइल पर कैसे चेक कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए लेख में अंत तक बने रहे।

उत्तर प्रदेश में जमीन की सरकारी कीमतों को Circle Rate के रूप में निर्धारित किया जाता है। इसके अतिरिक्त राजस्थान में इसे DLC Rate एवं अन्य राज्यों में (दक्षिणी राज्यों) रेडी रेकनर रेट्स (Ready Reckoner Rates) या गाइडेंस वैल्यू रेट्स (Guidance Value Rates) के नाम से भी जाना जाता है। चलिए हम आपको  UP Circle Rate की विस्तार पूर्वक जानकारी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की UP Circle Rate List भी Online देखें जाने की प्रक्रिया दिखा रहे हैं।

भूलेख खतौनी, नक्शा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन देखें

UP Apartment circle rate क्या है?

उत्तर प्रदेश के किसी बड़े जिले में निवास करने वाले व्यक्ति या किसी Apartment या independent loor में रहने वाले व्यक्ति उत्तर प्रदेश सर्किल रेट की गणना इस  प्रकार कर सकते :- अपार्टमेंट का सर्किल रेट = जमीन के हिस्से का अनुपात x जमीन की लागत + फ्लैट एरिया x भवन की लागत + सामान्य क्षेत्र (कॉमन एरिया) x निर्माण लागत। इन सभी कारक के आधार पर आकलन  करके प्रॉपर्टी का Apartment circle rate निकाला जा सकता है।

यूपी में सर्किल रेट कैसे निर्धारित की जाती है?

स्टांप ड्यूटी शुल्क की गणना प्रॉपर्टी की बाजार मूल्य, के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट को निर्धारित किया जाता है। आमतौर पर प्रॉपर्टी का सर्किल रेट निकालने के लिए कुछ कारक महत्वपूर्ण है। जिन पर मध्य नजर रखते हुए स्टाम्प एवं रजिस्ट्री विभाग द्वारा सर्किल रेट निर्धारित की जाती है। कुछ महत्वपूर्ण कारक इस प्रकार है:-

  • प्रॉपर्टी का स्थान:-  संपत्ति आम तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्थित होती है।  यदि शहरी क्षेत्र के पोश एरिया में प्रॉपर्टी उपलब्ध है। तो उस का सर्किल रेट अधिक होगा। बजाय ग्रामीण संपत्ति के। इसलिए शहरों में सर्किल रेट अधिक होता है। 
  • संपत्ति का उपयोग:-  सर्किल रेट निर्धारित करने के लिए विभाग द्वारा संपत्ति के उपयोग उद्देश्य को मध्य नजर रखा जाता है। यदि संपत्ति का Commercially उपयोग किया जाएगा। तो जाहिर है, उस संपत्ति से सरकार को अत्यधिक राजस्व   मिलने वाला है।
  • प्रॉपर्टी के नजदीक मिलने वाली सेवाएं:- आमतौर पर आपने देखा होगा जिस संपत्ति के आसपास में कमर्शियल, इंडस्ट्री, अच्छी सड़कें, हॉस्पिटल, रेजिडेंशियल कॉलोनी, शॉपिंग कंपलेक्स इत्यादि होते हैं। तो ऐसी संपत्ति का VIP area में आकलन किया जाता है। ऐसी संपत्ति पर सर्किल रेट अत्यधिक होती है।
  • संपत्ति बाजार मूल्य:- किसी भी संपत्ति का सर्किल रेट निकालने के लिए संपत्ति की अवधि को भी मध्य नजर रखा जाता है। यदि कोई संपत्ति बहुत पुरानी है और ऐसे स्थान पर है, जहां पर आने वाले समय में कमर्शियल बिजनेस होने की संभावना है। तो ऐसी प्रॉपर्टी का बाजार मूल्य के आधार पर सर्किल रेट निर्धारित किया जाता है। 

UP Circle Rate ऑनलाइन कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा संपत्ति के रजिस्ट्रेशन, सर्किल रेट,  प्रॉपर्टी से जुड़ी मामलात को ऑनलाइन देखने हेतु ऑफिशल पोर्टल (https://igrsup.gov.in) लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर नीचे दी गई प्रक्रिया के आधार पर किसी भी जनपद का सर्किल रेट देखा जा सकता है।

सबसे पहले (igrsup.gov.in/) स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।

वेबसाइट होम पेज पर ऊपर मेनू बार में दिखाई दे रहे “मूल्यांकन सूची” पर क्लिक करें।

circle rate
  • मूल्यांकन सूची में उत्तर प्रदेश के जनपद का चुनाव करें।
  • उप निबंधक कार्यालय का चुनाव करें कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • मूल्यांकन सूची पर क्लिक करें।
UP Circle Rate

यहां पर विभाग द्वारा एक PDF Latter Download होगा इसमें आप वर्ष अनुसार UP Circle Rate List की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट कैसे पता करें?

यूपी के किसी भी एरिया का सरकारी कीमत जानने के लिए नजदीकी SRO (उप पंजीयक कार्यालय) जा सकते हैं। अपने नजदीकी SRO (उप पंजीयक कार्यालय)   का पता करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

सबसे पहले स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर विजिट करें।

वेबसाइट पर दिखाई दे रहे “अपना कार्यालय जाने” पर क्लिक करें।

UP Circle Office

जनपद तहसील गांव का चुनाव करें।

UP Circle Nearest Office

कैप्चा कोड दर्ज करें और कार्यालय देखे पर क्लिक करें।

UP Circle Rate List (लखनऊ सर्किल रेट 2024)

उत्तर प्रदेश के Circle Rate List Lucknow कुछ इस प्रकार है। हालांकि सर्किल रेट में समय-समय पर बदलाव होता रहता है। तो आप ऑफिशल वेबसाइट से इसकी पुष्टि कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त न्यूज़ वेबसाइट के जरिए भी आपको सर्किल रेट की जानकारी प्राप्त हो जाती है। हम कुछ आंकड़ों के अनुसार आपके सामने लखनऊ की सर्किल रेट सूची प्रस्तुत कर रहे हैं।

क्षेत्र दर
चिनहट गांव से सातरीख 14,000 रु. sq. Mtr
सुल्तानपुर रोड और शहीद पथ 25,000 रु. sq. Mtr
हरदोई रोड 20,000 रु. sq. Mtr
चिनहट ग्राम सीमा से लखनऊ नगर सीमा तक (फैजाबाद रोड) 30,000 रु. sq. Mtr
सीतापुर रोड 39,000 रु. sq. Mtr
सुभाष मार्ग मेडिकल कॉलेज से चारबाग तिराहा तक 31,000 रु. sq. Mtr
तेलीबाग नगर से पीजीआई नगर निगम सीमा तक 31,000 रु. sq. Mtr
गुरु गोविंद सिंह मार्ग हुसैनगंज चौराहा से नाका चौराहा 31,000 रु. sq. Mtr
चारबाग स्टेशन से अवध अस्पताल तक 55,000 रु. sq. Mtr
कैसरबाग चौराहा से चारबाग 55,000 रु. sq. Mtr
सिंगर नगर चौराहा से हाइडल चौराहा 55,000 रु. sq. Mtr
महात्मा गांधी मार्ग 76,000 रु. sq. Mtr
हजरतगंज चौराहा से कालिदास मार्ग चौराहा 76,000 रु. sq. Mtr
विभूति खंड 40,000 रु. sq. Mtr
फैजाबाद रोड 36,000 रु. sq. Mtr
एल्डेको ग्रीन, विपुल खंड 39,500 रु. sq. Mtr
विजय खंड, विजय खंड, विपिन खंड, विशाल खंड 33,500 रु. sq. Mtr
गौतम पल्ली, गुलिस्तान कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर 28,000 रु. sq. Mtr
राणा प्रताप मार्ग 29,000 रु. sq. Mtr
गोमती नगर फेज 3, गोमती नगर एक्सटेंशन, गोमती ग्रीन्स, वास्तु खंड, वैभव एन्क्लेव, विकास खंड, विकल्प खंड, विनाग्रा खंड, विनय खंड, विनीत खंड, विक्रांत खंड, विश्वास खंड, विभव, विवेक खंड, विजय खंड, विशेष खंड, विराट खंड, विराज, विराम खंड 30,500 रु. sq. Mtr
एपी सेन रोड 26,000 रु. sq. Mtr
पार्क रोड, पार्क लेन, महात्मा गांधी मार्ग, मोतीलाल नेहरू रोड, मिलिंग टोनिया रोड, विधानसभा मार्ग, विवेकानंद मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग 27,500 रु. sq. Mtr
गौतमबुद्ध मार्ग, चारबाग 25,000 रु. sq. Mtr
आशियाना, जियामऊ, सृजन विहार कॉलोनी 22,000 रु. sq. Mtr
साकेत पल्ली, पीरपुर स्क्वायर, बांद्रिया बाग, बनारसी बाग 22,500 रु. sq. Mtr
दरबारी लाल शर्मा 21,500 रु. sq. Mtr
आशियाना, जियामऊ, सृजन विहार कॉलोनी 22,000 रु. sq. Mtr
रायबरेली रोड योजना, ऐशबाग, एल्डेको, कानपुर रोड परियोजना, अवध विहार परियोजना, शारदा नगर, शारदा नगर योजना 19,000 रु. sq. Mtr
हैवलॉक रोड, ला मार्टिनियर कॉलोनी, त्रिलोकीनाथ, मानस नगर 20,000 रु. sq. Mtr
गुरु नानक मार्केट, वृंदावन योजना 21,000 रु. sq. Mtr
मारुतीपुरम 19,500 रु. sq. Mtr
ओमाक्से सिटी, आलमबाघी 16,000 रु. sq. Mtr
बटलर पैलेस कॉलोनी, बटलर गंज, बीबीडी ग्रीन सिटी शाहपुर 18,000 रु. sq. Mtr
सुशांत सिटी सेक्टर A से E तक  18,500 रु. sq. Mtr
सरोजिनी नायडू मार्ग, चितवापुर रोड, कैनाल कॉलोनी, उदय गंज, उदय गंज रोड, मंगल खेड़ा 15,500 रु. sq. Mtr
आबादी कब्रिस्तान मॉल एवेन्यू, विंडसर पैलेस 16,500 रु. sq. Mtr
सुशांत सिटी, सेक्टर एफ से आई . तक 15,000 रु. sq. Mtr

NOTE:- यह सूची ऑफिशल वेबसाइट पर दिए गए स्टेटमेंट के आधार पर तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की सूची भी ऑफिशल वेबसाइट से देखी जा सकती।

FAQ’s Circle Rate in UP 2024

Q. यूपी का सर्किल रेट कैसे पता करें?

Ans. उत्तर प्रदेश में स्टांप शुल्क के आधार पर निर्धारित सर्किल रेट को ऑनलाइन देखने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट पर होम पेज पर दिखाई दे रहे मूल्यांकन सूची पर करें। जनपद का चुनाव करते हुए आगे बढ़े अब जिस का सर्किल रेट देखना चाहते हैं वह सूची दिखाई देगी।

Q. यूपी में स्टांप ड्यूटी शुल्क कितना लगता है?

Ans. उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदे जाने पर स्टांप ड्यूटी स्वीकृति में रियायत मिलती है। अभी उत्तर प्रदेश में स्टांप ड्यूटी शुल्क पुरुषों के नाम पर 7% और महिलाओं के नाम पर 6% निर्धारित है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए 1% अतिरिक्त देना होता है। 

Q. प्रॉपर्टी का सर्किल रेट कैसे निकाला जाता है?

Ans. किसी भी संपत्ति का सर्किल रेट एक कारक पर निर्धारित नहीं होता है। प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन देखने के लिए प्रॉपर्टी का स्थान, उपलब्ध सुविधाएं, मार्केट वैल्यू, प्रॉपर्टी उपयोग उद्देश्य पर निर्भर करता है। इन सभी को मध्य नजर रखते हुए  सरकार द्वारा सर्किल रेट निर्धारित की जाती है।

Q. यूपी सर्किल रेट ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans. उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद का सर्किल रेट ऑनलाइन देखने के लिए  स्टांप ड्यूटी शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस लेख में दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद का जमीन की सरकारी कीमत देख सकते हैं?

Q. उत्तर प्रदेश में जमीन का सरकारी रेट क्या है?

Ans. जमीन का सरकारी रेट उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट के नाम पर अंकित किया जाता है। इसे ऑनलाइन देखने के लिए igrsup.gov.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *