Circle Rate Jharkhand:- यदि आप झारखंड के किसी भी क्षेत्र में Property खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो आपको उस क्षेत्र का Circle Rate List 2025 पता होना चाहिए। ताकि आप रजिस्ट्री से पहले आने वाले खर्चे का आकलन आसानी से कर सकें। झारखंड सरकार द्वारा जमीन खरीदने की न्यूनतम राशि निर्धारित कर दी जाती है। इसी राशि को Circle Rate कहा जाता है। पहले सर्किल रेट को पता करने के लिए विभाग के यहां चक्कर लगाने होते थे। परंतु अब घर बैठे मोबाइल पर भी Jharkhand Circle Rate List 2025 देख सकते हैं। सरकार द्वारा किसी भी अचल संपत्ति का Registry करने के दौरान Stamp Duty शुल्क लिया जाता है। इस शुल्क की गणना सर्किल दरों के आधार पर ही की जाती है।
चलिए हम जानते हैं, झारखंड राज्य में कौन से क्षेत्र में क्या सर्किल रेट चल रही है। कुछ महत्वपूर्ण राज्य का सर्किल रेट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया भी इस लेख में जानने वाले हैं।
झारखंड में सर्किल रेट क्या है?
राज्य में अचल संपत्ति खरीदी जाने के बहुत विकल्प मौजूद हैं। झारखंड में अचल संपत्ति खरीदना बहुत लाभप्रद माना जाता है। यहां पर प्रॉपर्टी के बहुत विकल्प हैं, जैसे की कृषि भूमि, आवासीय भूमि, इंडस्ट्रियल व्यापार हेतु, कमर्शियल उपयोग हेतू भी अचल संपत्ति आदि। झारखंड में प्रॉपर्टी का सर्किल रेट कई कारकों पर निर्भर करता है। यह सभी कारक उपभोक्ता के लिए लाभप्रद साबित हो सकते हैं। यहां पर इर्द-गिर्द विकसित होने वाले सभी सुविधाएं नए उपभोक्ता के लिए ही रोजगार के उद्देश्य से और वातावरण के उद्देश्य से लाभप्रद है। झारखंड में रजिस्ट्री के दौरान मिलने वाले दस्तावेज जल्द ही खरीदार को मिल सके इस संबंध में एक विलेख है की पंजीकरण की तारीख के चार महीने के भीतर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। 1908 के पंजीकरण अधिनियम की धारा 25 में भी यही प्रावधान है।
झारखंड में सर्किल रेट का आकलन कैसे होता है?
देखिए, किसी भी अचल संपत्ति का सर्किल रेट निर्धारित करना आसान नहीं होता। संपत्ति के सर्किल रेट को प्रभावित करने के पीछे बहुत कारक महत्व रखते हैं। इन सभी कार्यों में कुछ महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य कारक हैं जैसे:-
- संपत्ति की आयु:- मान लीजिए, कोई संपत्ति 50 साल से अधिक पुरानी है और उसके इर्द-गिर्द में बेहतरीन सुविधाएं विकसित हो रही है या हो चुकी हैं। ऐसी संपत्ति का बाजार मूल्य अधिक होगा और इस पर लगने वाली सर्किल रेट भी अधिक होगी।
- संपत्ति का स्थान:- आमतौर पर संपत्ति स्थान का आकलन दो तरह से किया जाता है। पहला ग्रामीण क्षेत्र में स्थित संपत्ति और दूसरा शहरी क्षेत्र में स्थित संपत्ति। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर सर्किल रेट लिया जाता है। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों में निर्भर करता है कि प्रॉपर्टी पोश एरिया में स्थित है, बहुमंजिला इमारतों के अपार्टमेंट के नजदीक है। ऐसे में शहरी संपत्ति महंगी होती है, और यहां पर सर्किल रेट भी अधिक निर्धारित किया जाता है।
- संपत्ति का उपयोग उद्देश्य:- शहर में स्थित प्रॉपर्टी का उपयोग उद्देश्य बहुत महत्व रखता है। जब सर्किल रेट तय की जाती है। तब इस बात को पूर्ण से ध्यान रखा जाता है कि, इस संपत्ति का उपयोग कमर्शियल होने वाला है। तो यहां का सर्किल रेट अधिक होगा।
Jharkhand Circle Rate
About Article | Circle Rats List 2025 |
State | Jharkhand |
झारभूमि (भूमि सुधार रजिस्टर 2 देखें) | Click Here |
Bhu Naksha Jharkhand | Click Here |
रैयत नाम से खोजे Jharkhand | Click Here |
Jharkhand e-nibandhan Portal | http://regd.jharkhand.gov.in/ |
Circle Rate in Ranchi
रांची जिले का सर्किल रेट 2025 ऑनलाइन पता करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नीचे दी गई सारणी में भी क्षेत्र अनुसार सर्किल दरों का पता कर सकते हैं।
इलाके का नाम | दरें खरीदें | |
रांची | मूल्य सीमा प्रति वर्ग फुट (INR) | औसत मूल्य प्रति वर्ग फुट (INR) |
ओरमांझी | 1,148 / Sq. Fit | 1,148.33 / Sq. Fit |
मोराबादी | 3,932 – 4,237 / Sq. Fit | 4,231.78 / Sq. Fit |
लालपुर | 3,333 – 5,706 / Sq. Fit | 4,924.17 / Sq. Fit |
बरिअतु | 3,333 – 4,746 / Sq. Fit | 4,184.69 / Sq. Fit |
डोरंडा | 2,791 – 4,500 / Sq. Fit | 4,500 / Sq. Fit |
अर्गोरा | 4,609 / Sq. Fit | 4,608.7 / Sq. Fit |
अशोक नगर | 6,143 / Sq. Fit | 6,142.59 / Sq. Fit |
कोकरी | 3,700 / Sq. Fit | 3,700 / Sq. Fit |
Namkum | 2,800 – 3,072 / Sq. Fit | 3,72.2/ Sq. Fit |
ओयनास | 3,497 / Sq. Fit | 3,496.86 / Sq. Fit |
पिस्का मोर | 2,963 / Sq. Fit | 2,962.96 / Sq. Fit |
बरियातू रोड | 4,077 – 4,235 / Sq. Fit | 4,235.29 / Sq. Fit |
हेसागो | 3,415 / Sq. Fit | 3,415.15 / Sq. Fit |
खटंगा | 4,100 – 4,101 / Sq. Fit | 4,100.44 / Sq. Fit |
सौदा गांव | 4,694 / Sq. Fit | 4,694.17 / Sq. Fit |
करमटोली रोड | 5,000 / Sq. Fit | 5,000 / Sq. Fit |
एकता नगर | 4,117 / Sq. Fit | 4,117 / Sq. Fit |
Jharkhand Circle Rate List 2025 कैसे पता करें?
झारखंड का सर्किल रेट 2025 ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले झारखंड के निबंधन ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें, और नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।
- अब दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सीधे सर्किल रेट पेज पर रीडायरेक्ट होंगे।
- अपना डिस्ट्रिक्ट अंचल मौजा, संपत्ति की कैटेगरी का चुनाव करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।

यहां पर उस एरिया का सर्किल रेट लिस्ट दिखाई देगी।
इसी प्रकार आप झारखंड के किसी भी जिला, तहसील, मौजा का चुनाव कर के सर्किल रेट का पता कर सकते हैं और यह प्रक्रिया आप मोबाइल पर भी घर बैठे कर सकते हैं।