ई-नाम पोर्टल 2024 : राष्ट्रिय कृषि बाजार | e Nam Portal Registration कैसे करें (enam.gov.in)

जैसा कि आप लोग देख रहे हैं, वर्तमान समय डिजिटलाइजेशन (Digitalization) की ओर बढ़ता जा रहा है। अब खरीद और बेचना ऑनलाइन शिफ्ट होता जा रहा है। हमारे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कृषि है और अब कृषि से जुड़े उत्पाद भी ऑनलाइन मंडी पर सेल होना शुरू हो चुके हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार (National Agriculture Market) जिसे ई-नाम पोर्टल 2024 (e NAM) राष्ट्रिय कृषि बाजार के नाम से जाना जाता है। e NAM ऑनलाइन मंडी है, जहां पर भारत की 1300 से अधिक बड़ी मंडिया और 245000 व्यापारी जुड़े हुए हैं। e NAM ऑफिशल वेबसाइट (enam.gov.in) पर e NAM Farmer Registration करने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। e NAM Portal पर विक्रेता (Seller) खरीदार (Buyer) कमीशन एजेंट (Commission Agents) तथा सर्विस प्रोवाइडर (Service Provider) अपना e NAM Registration कर सकते हैं।

कृषि से जुड़े सभी व्यवसाय कर्मी ई-नाम पोर्टल 2024 पर पंजीकरण कर सकते हैं। चलिए अब हम जानते हैं eNAM Website पर e NAM Farmer Registration कैसे कर सकते हैं। इनाम योजना क्या है?  राष्ट्रीय कृषि बाजार क्या है? ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार पर कैसे फसल को बेचा जाता है। तथा राष्ट्रीय कृषि बाजार वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाएं कौन-कौन सी है। इस संबंध में विस्तार पूर्वक प्रक्रिया लेख में दी जा रही है। तो चलिए लेख को शुरू करते हैं।

किसान सुविधा पोर्टल रेजिस्ट्रेशन

e-NAM Portal क्या है? | राष्ट्रिय कृषि बाजार

राष्ट्रीय एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री द्वारा छोटे एवं सीमांत किसानों को विकसित करने हेतु अथक प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों के पास फसल उत्पादन करने के बाद उसे बेचने की सबसे बड़ी समस्या रहती है कि इसे आसानी से समय पर मंडी तक कैसे पहुंचा जाए। इसी समस्या को हल करते हुए ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-National Agriculture Market) पोर्टल (enam.gov.in) की शुरुआत की गई है।  इस पोर्टल पर किसान व्यापारी और मंडी से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई है। किसानों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान प्रक्रिया है।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी फसल को सीधे ऑनलाइन रजिस्टर्ड कर सकते हैं और मंडी तक ट्रांसपोर्टेशन (transportation) की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।   राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल (eNAM Portal) भारत सरकार की एक अनूठी पहल है। जो किसानों को सीधा मंडी व्यापारी तथा अन्य सरकारी सेवाओं से जोडती है।  किसान इस पोर्टल पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तथा उपलब्ध सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

राष्ट्रिय कृषि बाजार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं | Services Available on e-NAM Portal

जैसा कि आप उक्त में लिखी गई पंक्तियों के माध्यम से यह तो जान ही चुके हैं कि ईमान पोर्टल किसानों को ऑनलाइन मंडी सुविधा उपलब्ध करवाता है। इस पोर्टल पर मंडी सेवाओं से जुड़ी योजनाओं ट्रांसपोर्टेशन तथा अन्य प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है। इन सभी सेवाओं को हम नीचे विस्तारपूर्वक दे रहे हैं:-

  • फसल का व्यापार
  • फसल की परख
  • परिवहन सुविधा
  • वेयरहाउस सुविधा
  • वित्तीय प्रौद्योगिकी
  • कृषि सलाहकार
  • मार्केट की जानकारी
  • संस्थागत खरीदार
  • फसल की छटनी और श्रेणी निर्धारण

किसी के साथ कृषि इनपुट से जुड़ी सेवाएं दी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।

यह सभी सेवाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध विभागीय सेवाएं हो सकी है। इसी के साथ यदि आप किसान व्यापारी मंडी से जुड़ी जानकारी देखना चाहते हैं। तो भी आप इस पोर्टल पर देख सकते हैं:-

  • व्यापार विवरण
  • हितग्राही डाटा
  • राज्य एकीकृत लाइसेंस
  • इनाम MIS
  • व्यापार का सीधा प्रसारण
  • लाइव मूल्य

जैसी सुविधाओं पर ऑनलाइन इनाम पोर्टल पर देख सकते हैं।

ई-नाम पोर्टल 2024 पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज | E NAM Registration Documents

ई नाम पोर्टल पर खरीददार, विक्रेता किसान, सर्विस प्रोवाइडर और कमीशन एजेंट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-

  •  आवेदक का पहचान पत्र
  •  किसान कार्ड
  • खरीदार के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • मंडी क्षेत्र का चुनाव
  • व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी
  • आवेदक का ईमेल आईडी
  •  मोबाइल नंबर
  • बैंक विवरण
  • बैंक पासबुक की प्रतिलिपि

e NAM Farmer Registration 2024 | राष्ट्रिय कृषि बाजार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

e-NAM Portal Registration 2024 के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को आप मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं। बरहाल आप इसे पहले पढ़ ले उसके बाद इसे अप्लाई करने की कोशिश करें। दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएँ

वेबसाइट पर दिखाई दे रहे Registration (पंजीयन) पर क्लिक करें।

पंजीयन का प्रकार चुने जैसे

  •  किसान
  •  खरीदार
  • कमीशन एजेंट
  • सर्विस प्रोवाइडर इनमें से किसी एक का चुनाव करें।
  • पंजीकरण श्रेणी का चुनाव करें।
  • पंजीकरण स्तर में मंडी क्षेत्र का चुनाव करें।

व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।

  • बैंक विवरण सबमिट करें।
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और आईडी (पहचान पत्र) को अपलोड करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • यहां से आपको e NAM Registration Number प्राप्त होगा। इस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से eNAM Portal Login कर सकते हैं।

ई-नाम मंडियों का व्यापार विवरण (मंडी भाव) कैसे देखें

ऑनलाइन मंडी भाव (Mandi Bhav) की जानकारी आप ईनाम पोर्टल से देख सकते हैं। कि आज के समय में किस फसल को कितना मूल्य दिया गया है तथा वर्तमान में विभिन्न फसलों के क्या रेट चल रहे हैं। इन्हें आप की मंडी पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसे देखने के लिए आप दी गई प्रक्रिया फोलो करें।

  • सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाए
  • वेबसाइट होम पेज पर दिखाई दे रहे डैशबोर्ड सेक्शन में व्यापार विवरण देखे पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपके सामने राज्य, APMC जींस, तारीख चुनने का विकल्प दिखाई देगा।
  • आप इन्हें सही से चुन लें यहां पर आपको राज्य एवं जिला अनुसार मंडी में चल रही वर्तमान मूल्य दर का पता चल जाएगा।

E NAM एकीकृत लाइसेंस की संख्या एवं सूची | e Nam Mandi List

ईनाम (नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट) पोर्टल पर एकीकृत लाइसेंस संख्या का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इनाम पोर्टल पर अब तक लगभग 1300 से अधिक मंडियों को  जोड़ा गया है। लगभग 245000 व्यापारियों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है और 164000 व्यापारियों को एकीकृत लाइसेंस उपलब्ध करवाया गया है। अपने राज्य में एकीकृत लाइसेंस की संख्या और पंजीकृत मंत्रियों की संख्या नीचे देख सकते हैं:-

क्र.सं. राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम ई नाम पर पंजीकृत मंडियां ई नाम पर पंजीकृत व्यापारी राज्य द्वारा जारी एकीकृत लाइसेंसों की संख्या
1 ANDAMAN & NICOBAR ISLANDS 1 4 0
2 ANDHRA PRADESH 33 3,554 3,554
3 ASSAM 3 8 0
4 BIHAR 20 26 0
5 CHANDIGARH 1 119 0
6 CHHATTISGARH 20 3,180 47
7 GOA 7 404 350
8 GUJARAT 144 9,958 9,958
9 HARYANA 108 15,870 35
10 HIMACHAL PRADESH 38 2,065 0
11 JAMMU AND KASHMIR 11 1,899 0
12 JHARKHAND 19 2,451 83
13 KARNATAKA 5 711 711
14 KERALA 6 395 55
15 MADHYA PRADESH 136 22,529 1,100
16 MAHARASHTRA 118 21,941 0
17 NAGALAND 19 48 0
18 ODISHA 66 8,297 8,297
19 PUDUCHERRY 2 198 0
20 PUNJAB 79 2,696 1
21 RAJASTHAN 145 84,051 84,051
22 TAMIL NADU 157 9,125 5,696
23 TELANGANA 57 5,918 5,918
24 TRIPURA 7 11 0
25 UTTAR PRADESH 125 38,910 38,910
26 UTTARAKHAND 16 5,432 5,432
27 WEST BENGAL 18 4,304 46
Total 1,361 2,44,104 1,64,244

E NAM Helpline Number | ई-नाम हेल्पलाइन नंबर

नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने संबंधी समस्या या फिर मंडी व्यापार से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दर्ज करने एवं समाधान प्राप्ति के लिए किसान eNAM Toll Free Number 1800 270 0224 कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *