UP Agriculture Registration 2025 : किसान पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें

UP Agriculture Registration

UP Agriculture Registration: उत्तर प्रदेश के लिए जिन किसानों ने अभी तक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। उन्हें जल्द पंजीकरण कर लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा पारदर्शिता पोर्टल (agriculture.up.gov.in) तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर UP Kisan Panjiyan कर सकते हैं। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार के लाभ सरकारी योजनाओं के माध्यम से दिए जाते हैं। इसके लिए Kisan Registration होना आवश्यक है। UP Agriculture Portal पर किसान पंजीकरण होने के पश्चात सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीकी, कृषि अनुदान, सोलर पंप योजना, डीबीटी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। तथा जो किसान सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन किसानों के लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखा जा सकता है। चलिए अब हम जानते हैं UP Agriculture पोर्टल पर किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन UP कैसे कर सकते हैं। तथा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं को कैसे उपयोग में लाया जा सकता है।

UP Agriculture पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं  | Available Services on UP Agriculture Portal

यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल UP Agriculture Portal योजना आवेदन, अनुदान आवेदन, लाभार्थी सूची देखने से संबंधित सभी सेवाओं को उपयोग में लाया जा सकता है।  पंजीकृत किसानों के लिए उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर पोर्टल पर निम्न सेवाएं उपलब्ध है:-

  • कृषि यंत्रों अनुदान हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • सोलर पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • प्राकृतिक खेती पोर्टल
  • FPO शक्ति
  • किसान पंजीकरण कर सकते हैं।
  • पंजीकरण नंबर जान सकते हैं।
  • पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली जान सकते हैं।
  • लाभार्थी किसानों की सूची देख सकते हैं।
  • किसान कल्याण मिशन।
  • अनुदान खाते में भेजने की रिपोर्ट देखें।
  •  लाभार्थी किसान जिला, गांव, अनुसार सूची देखें।
  • सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
  • DBT डीबीटी से जुड़ी सेवाएं देखें।
  • कृषि यंत्र, तलाब, सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: सोलर पंप योजना

किसान पंजीकरण ऑनलाइन UP 2025 | Online UP Agriculture Registration 2025

यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर किसान नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा पहले upagriculture.com/ पोर्टल पर सभी सेवाएं उपलब्ध थी। अब इसे रीडायरेक्ट करके ऑफिशल पोर्टल agriculture.up.gov.in/ पर सभी सेवाएं उपलब्ध करवा दी गई है। अब किसान इस पोर्टल पर विजिट करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जब किसानों को कृषि संबंधित समस्याओं का निवारण करना हो, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो ना हो, सोलर पंप के लिए आवेदन करना हो या ऑनलाइन डायरेक्ट बैलेंस ट्रांसफर (DBT) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी हो तो आपको केवल एक ही पोर्टल agriculture.up.gov.in/ पर सभी सेवाएं उपलब्ध होगी। किसानों से जुड़ी समस्याओं को पोर्टल पर समय-समय पर निवारण किया जाता है। तथा कृषि संबंधी नई तकनीकी से जागरूक करने हेतु पोर्टल पर अभियान चलाए जाते हैं। इसलिए प्रत्येक उत्तर प्रदेश किसान के लिए UP Agriculture Portal पर Registration (यूपी किसान पंजीकरण) होना आवश्यक है। चलिए जानते हैं।

Also Read: अनुदान हेतु किसान पंजीकरण सूची

यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर किसान पंजीकरण कैसे करें? | Process of UP Agriculture Registration

 किसान पंजीकरण ऑनलाइन (Kisan Panjikaran Online UP) करने के लिए कृषि विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें। इस प्रक्रिया को अब मोबाइल पर भी फॉलो कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाएं – Kisan Registration
  • वेबसाइट होम पेज पर किसान पंजीकरण विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
UP Kisan Panjiyan

आधार कार्ड सुरक्षा से जुड़ी सहमति प्रदान करने के बाद आगे बढ़े।

UP Kisan Portal
  • 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें Send OTP पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा इसे दर्ज करें।
  • यहां पर यूपी किसान पंजीकरण फॉर्म | UP Kisan Panjikaran Form दिखाई देगा।
  • आवेदन फॉर्म आधार कार्ड के अनुसार भरा जाएगा। जिसमें  किसान का नाम पता आदि पहले से दर्ज होंगे।
UP Kisan Registration
  • पहले किसान को जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं गांव का सही से चुनाव करना चाहिए।
  • किसान का विवरण पहले से दर्ज होगा। अतः आगे बढ़े और कृषक भूमि से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • खतौनी की फोटो कॉपी अपलोड करें।
Up Kisan Registration

किसान बैंक खाते से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

Kisan Panjiyan UP

संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद सुरक्षित पर क्लिक करें।

 यहां से आप किसान पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं।

किसान पंजीकरण संख्या कैसे देखें

उत्तर प्रदेश के जिन किसानों ने यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर सरकारी योजना लाभान्वित एवं कृषि अनुदान हेतु आवेदन किया है और पंजीकरण संख्या नहीं जानते हैं। तो उन्हें नीचे दी गई प्रक्रिया फूलों करनी चाहिए।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें – Kisan Registration

जनपद, ब्लॉक, किसान आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर इनमें से किसी भी एक जानकारी को दर्ज करके किसान अपने पंजीकरण संख्या देख सकते हैं।

UP Kisan Registration Online

यूपी किसान पंजीकरण सूची कैसे देखें

UP Kisan Panjikaran List 2025 जिन किसानों ने कृषि यंत्र अनुदान, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने हेतु तथा सोलर पंप योजना से जुड़ने हेतु आवेदन किया है। वह सभी किसान agriculture.up.gov.in/ पोर्टल पर विजिट करके दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से UP Kisan Registration List देख सकते हैं।

  • दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
Kisan Kist UP

यहां पर किसानों को लाभार्थी सूची देखने के अनेक विकल्प दिखाई देते हैं तथा किसान अपने आवेदन के अनुसार जैसे:-

मदवार , योजनावार, वर्षवार, सीजनवार, संस्थावार, सोलर ऊर्जा योजना का चुनाव करके किसान लाभार्थी सूची को ऑनलाइन देख सकते हैं। यह वह सूची है जो किसानों ने यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल पर पंजीकरण किया है।

Also Read: फसल बीमा योजना उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *