Ganesh Chaturthi Special Songs List | गणपति बप्पा के गाने | गणेश जी के भजन सुंदर सुंदर | Ganesh Chaturthi Aarti Song

By | April 21, 2024
Ganesh Chaturthi Shayari in English | गणेश चतुर्थी शायरी इन हिंदी

Ganesh Chaturthi Special Songs: जब भी गणपति बाबा के गाने बजते हैं  तो हर व्यक्ति उस गाने को सुनकर झूम उठता  है  और गणेश चतुर्थी  स्पेशल गीत (Ganesh Chaturthi Special Songs) सभी  भगवान गणेश प्रेमियों को  अपने जादू के बस  समा लेता है भगवान गणेश के  गीत दिल को छू जाते हैं  और भगवान गणेश की पूजा में और भी अधिक जोश  जगा देते हैं।

इस बार गणेश चतुर्थी पर  हम आपके लिए  गणेश चतुर्थी की खास गीतों का  एक संग्रह  या लिस्ट लेकर आए हैं  (Ganesh Chaturthi Special Songs) जिनके लिरिक्स को आप  हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं  और वीडियो के माध्यम से  उन्हें सुन भी सकते  हम आपसे वादा करते हैं कि  आज के गणेश चतुर्थी के गीत  आपके दिल को छू लेंगे  और आपने एक नया जोश जगा देंगे तो चलिए  आज का लेख  गणेश चतुर्थी  गीत लिस्ट को देखते हैं 

गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर, संगीत के जादू में खो जाएं और गणेश जी के साथ हर्षोल्लास से गाने का आनंद उठाएं। – Ganesh Chaturthi Songs Hindi

देखिये तो आपके लिए क्या आवश्यक हैं ?

Ganesh Chaturthi Special Songs | गणपति बप्पा के गाने

Happy Ganesh Chaturthi Shayari in Hindi | गणेश चतुर्थी शायरी इन हिंदी

त्योहार के नाम गणेश चतुर्थी
गणेश चतुर्थी कब है 19 सितंबर 2023
धर्म हिंदू धर्म

गणपति बप्पा के गाने | Ganesh Chaturthi Special Songs

सुखकर्ता की दुःख हर्ता विध्न विनाशक गणराया लिरिक्स

सुखकर्ता की दुःख हर्ता विध्न विनाशक गणराया 

गणपति बाप्पा मोर्या मंगल मूर्ति मोर्या 

 

तुम्ही येता घरी आम्हा वाटे मजा 

तुम्ही जाऊ नका आम्हा मिड़ते सजा 

मोदक लाडू तुम्हाला द्या बुद्धि थोड़ी आम्हाला 

सुखकर्ता की दुःख हर्ता विध्न विनाशक गणराया 

 

तुमची चाले पूजा भजन किर्तन 

आई बाबांचे ना होतसे भांडन 

हात जोड़ता तुम्हाला शांति लाभों आम्हाला 

सुखकर्ता की दुःख हर्ता विध्न विनाशक गणराया 

 

आई बाबा विना ची मुले एकटी 

उभे राहता तुम्ही त्यांचा पाठीशी 

जाऊ नका तुम्ही गावाला चैन पड़े ना आम्हाला 

सुखकर्ता की दुःख हर्ता विध्न विनाशक गणराया 

Ganesh Chaturthi Special Songs | गणपति बप्पा के गाने

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो लिरिक्स

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो 

रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा मेरे घर में पधारो 

 

राम जी आना लक्ष्मण जी आना 

संग में लाना सीता मैया 

मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

 

ब्रम्हा जी आना विष्णु जी आना 

भोले शंकर जी को ले आना 

मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

 

लक्ष्मी जी आना गौरी जी आना

सरस्वती मैया को ले आना 

मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

 

विघन को हरना मंगल करना 

कारज शुभ कर जाना 

मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

Ganesh Chaturthi Songs mp3 free download | गणपति बप्पा के गाने

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे गणराज आये है लिरिक्स

सजा दो घर को गुलशन सा 

मेरे गणराज आये है 

लगी कुटिया भी दुल्हन सी 

मेरे गणराज आये है 

 

पखारो इनके चरणों को 

बहाकर प्रेम की गंगा 

बिछा दो अपनी पलकों को 

मेरे गणराज आये है 

 

उमड़ आयी मेरी आँखे 

देखकर अपने बाबा को 

हुयी रोशन मेरी गलिया 

मेरे गणराज आये है 

 

तुम आकर फिर नही जाना 

मेरी इस सुनी दुनिया से

कहू हरदम यही सबसे 

मेरे गणराज आये है 

 

लगी कुटिया भी दुल्हन सी 

मेरे गणराज आये है 

सजा दो घर को गुलशन सा 

मेरे गणराज आये है 

Ganesh Chaturthi Songs Hindi | Ganesh Chaturthi Special Songs

तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश, 

तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश॥

किस जननी ने तुझे जनम दियो है 

किसने दिया  उपदेश 

तेरी जय हो गणेश 

तेरी जय हो गणेश

माता गौरा ने तुझे जनम दियो है, 

शिव ने दिया है उपदेश 

तेरी जय हो गणेश 

तेरी जय हो गणेश

कारज पूरण तद ही होवे 

गणपति पूजो जी हमेश

तेरी जय हो गणेश

तेरी जय हो गणेश

सिमर चरण तेरा जो भी जस गावे

कृपा करो परमेश

तेरी जय हो गणेश 

तेरी जय हो गणेश

Ganpati Bappa Morya Gane | Ganesh Chaturthi Special Songs

गौरी के नंदा गजानंद लिरिक्स

गौरी के नंदा गजानंद गौरी के नंदा 

म्हारा विघ्न हरो 

गणराज गजानंद गौरी के नंदा 

गौरी के नंदा गजानंद

 

पिता तुम्हारे है शिव शंकर मस्तक पर चंदा 

माता तुम्हारी पार्वती मा ध्यावे जगत बन्दा 

गौरी के नंदा गजानंद

 

मूषक वाहन सुंड सुन्डाला फरसा हाथ ले धार 

गल वैजन्ती माल बिराजे चढ़े पुष्प गन्धा

गौरी के नंदा गजानंद  

 

जो नर तुझको नही सुमरता उसका भाग्य मंदा 

जो नर तेरी करे सेवना उसका चले धंधा

गौरी के नंदा गजानंद 

 

विघ्न हरण मंगल करण विध्या वर देता 

कहता  भक्त राम भजन से कटे पाप फंदा 

म्हारा विघ्न हरो…

गौरी के नंदा गजानंद

happy Ganesh Chaturthi Song | गणेश जी के गीत

लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी लिरिक्स 

लिख देना लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी

 

एक तो लिखना मात-पिताजी 

लिख देना लिख देंना ओ गणपति

प्यारा सा भैया भी लिख देना 

लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी 

 

एक तो लिखना साँस ससुरजी 

लिख देना लिख देंना ओ गणपति

प्यारा सजनवा भी लिख देना 

लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी 

 

एक तो लिखना बेटा और बेटी  

लिख देना लिख देंना ओ गणपति

बेटे को नौकरिया भी लिख देना 

लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी 

 

फिर चाहे लिखना उमरिया 

लिख देना लिख देंना ओ गणपति

जाऊ सुहागन ही लिख देना 

लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी 

 

पाप दोष से दूर रहू मै लिख देना 

लिख देंना ओ गणपति भाग्य हमारा भी

Ganesh Chaturthi ka Song | गणेश जी के गीत

आओ गजानन प्यारे हो गिरिजा के दुलारे लिरिक्स

आओ गजानन प्यारे हो गिरिजा के दुलारे 

 

सब देवन में देव कहाए 

पूजो चरण तुम्हारे हो गिरिजा के दुलारे 

आओ गजानन प्यारे हो गिरिजा के दुलारे 

 

हरी हरी दूर्वा तुमको चढ़ाये 

चन्दन झुला डारे हो गिरिजा के दुलारे 

आओ गजानन प्यारे हो गिरिजा के दुलारे 

 

लडुअन का हम भोग लगाये 

पलक पांव पर डारे हो गिरिजा के दुलारे 

आओ गजानन प्यारे हो गिरिजा के दुलारे 

 

आओ गजानन प्यारे हो गिरिजा के दुलारे 

Ganesh Chaturthi Song hare ram hare ram lyrics

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन लिरिक्स

देवा हो देवा गणपति देवा 

तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन 

और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन 

 

अदभुत रूप है काया भारी महिमा बड़ी है दर्शन की 

बिन मांगे पूरी हो जाये जो भी इच्छा हो मन की 

गणपति बाप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया 

देवा हो देवा गणपति देवा 

 

छोटी सी आशा लाया हु छोटे से मन में दाता 

मांगने सब आते है पहले सच्चा भक्त ही है पाता 

गणपति बाप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया 

देवा हो देवा गणपति देवा 

 

एक डाल के फूलो का भी अलग अलग है भाग्य रहा 

दिल में रखना डर उसका मत भूल विधाता जाग रहा 

गणपति बाप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया 

देवा हो देवा गणपति देवा 

 

भक्तो की इस भीड़ में भीड़ में बगुला भगत भी मिलते है 

भेस बदलकर के भक्तो का जो भगवान को छलते है 

गणपति बाप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया 

देवा हो देवा गणपति देवा 

गणेश जी के गीत | Ganesh Chaturthi Songs Hindi

तुम लौट के आओ ना गजानन लिरिक्स

तुम कहाँ गये गणराज तुम्हे ढूंढ रहा जग आज 

तुम लौट के आओ ना गजानन तुम लौट के आओ ना 

 

हाथ जोड़ के तुम्हे मनाऊ मोतीचूर का भोग लगाऊ 

तुम गौरा के हो बड़े लाडले माँ गौरा की कसम चढाऊ 

मोरी सुन लो अरज महाराज तुम हो देवो के सरताज 

तुम लौट के आओ ना गजानन तुम लौट के आओ ना 

 

रिद्धि सिद्धि के तुम हो दाता हरो हमारे कष्ट विधाता 

हम अज्ञानी मुरख बड़े है पूजन अर्चन कुछ नही आता 

गिरी हम दु:खो कि गाज भगतो की बचाओ लाज 

तुम लौट के आओ ना गजानन तुम लौट के आओ ना 

 

तुम कहाँ गये गणराज तुम्हे ढूंढ रहा जग आज 

तुम लौट के आओ ना गजानन तुम लौट के आओ ना

Ganesh Chaturthi Song list | गणेश जी के भजन सुंदर सुंदर

माता है गौरा पिता है महेश लिरिक्स

माता है गौरा पिता है महेश

जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश 

 

तेज तुम्हारा चमचम चमके 

हे गनराजा चमचम चमके 

जैसे गगन में चमके दिनेश 

जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश

 

हे सुख दायक विघ्न हरैया 

हे गणनायक विघ्न हरैया 

मोरे भी स्वामी काटो कलेश 

जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश 

 

पाप भार से पृथ्वी उबारो 

हे लम्बोदर पृथ्वी उबारो 

अर्जी लगा रहे तुमसे ये शेष

जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश

 

माता है गौरा पिता है गणेश 

जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश  

Ganesh Chaturthi Song | गणेश भजन लिस्ट

मोरे अंगना गजानन आये री भजन लिरिक्स 

मोरे अंगना गजानन आये री 

आये री आये मोरे भाग्य जगाये 

मोरे अंगना गजानन आये री 

 

विघ्नहरण मंगल सुखकारी 

कर आये मूसा सवारी 

द्वार हमारे बड़े प्रेम से

सुंड हिलाते ही आये री 

मोरे अंगना गजानन आये री 

 

दीप जले है द्वारन द्वारे 

शुभ हरियाली वंदन वारे 

चन्दन चौक पिढ़ैया बैठे 

लडूअन गटागट  खाए री 

मोरे अंगना गजानन आये री 

 

जिस घर में गणराज पधारे 

उसके हो गये वारे न्यारे 

आज मोरे घर आके प्रभुजी 

सोरे भाग्य जगाये री 

मोरे अंगना गजानन आये री 

 

दस दिन रहकर जब जाओगे 

स्वामी याद बहुत आओगे 

ये भक्त गजानन तेरी 

महिमा हरदम गाये री 

मोरे अंगना गजानन आये री 

 

मोरे अंगना गजानन आये री 

आये री आये मोरे भाग्य जगाये 

मोरे अंगना गजानन आये री 

Ganpati Bappa ke Gane | Ganesh Chaturthi Audio Songs

आओ अंगना पधारो श्री गणेशजी लिरिक्स

प्रथमे गुरूजी को वंदना द्वितीये आदि गणेश 

त्रितिये सिमरु शारदा मेरे कारज करो हमेश 

 

आओ आओ गजानन गणेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

 

प्रथमे तुमको जो भी ध्यावे

रिद्धि सिद्धि का फल वो पावे 

तुम काटो सकल कलेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

 

जय जय जय गणराज तुम्हारी

कृपा कर दो जाये बलिहारी 

तुम रहना साथ हमेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

 

आओ आओ गजानन  गणेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

शिव गौरा के लाड़ले गणेश जी 

आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी 

Ganpati Bappa Gane | गणपति बप्पा के गाने

मै आया हूँ तेरे द्वारे गणराज गजानन प्यारे भजन लिरिक्स  

श्लोक – 1 

|| प्रथमे गौराजी को वंदना, द्वितीय आदि गणेश ||

|| ओ तृतीय सुमिरां माँ शारदा, मेरे कारज करो हमेश || 

 

 श्लोक – 2

|| पहले किसे मनाइए,किसका कीजे ध्यान ||

|| मात पिता गुरु आपणा सकल पुरुष का नाम ||

 

फ़िल्मी तर्ज – तू जब जब मुझको पुकारे  

मै आया हूँ तेरे द्वारे,गणराज गजानन प्यारे

 

मेरी नैया पड़ी है किनारे,ओ विघन विनाशन हारे

 

मुझे कौन संभाले,मेरी लाज बचाले,मेरे मन मोहिया

 

तेरा बस ध्यान किया गजानन नाम लिया

 

प्रथम मनाऊं मैं तुम्हे,गौरी पुत्र गणेश जी

 

दुस्टों का करते दमन,काटो कठिन कलेश जी

 

विद्या का भंडार है, माया बड़ी अपार है

 

ये अद्भुत अवतार है, सबका बेड़ा पार है

 

मुझे कौन संभाले,मेरी लाज बचाले,मेरे मन मोहिया

 

तेरा बस ध्यान किया गजानन नाम लिया

 

रूप चतुर्भुज है तेरा,मूरत बड़ी विशाल है

 

मूसे पे असवार हो,बड़ी निराली चाल है

 

रिद्धि सिद्धि सेवा करे,योगीजन तेरा ध्यान धरे

 

भक्तो का उद्धार करे,भवसागर से पार करे

 

मुझे कौन संभाले,मेरी लाज बचाले,मेरे मन मोहिया

 

तेरा बस ध्यान किया गजानन नाम लिया

 

शिवमण्डल गणराज का गाता हरदम गीत है

 

इच्छा पूरी हो रही, होती सदा ही जीत है

 

जीवन मे जो चैन है,गणपति जी की देन है

 

अपना बनाया है तुझे,खुशी से चमके नैन हैं

 

मुझे कौन संभाले,मेरी लाज बचाले,मेरे मन मोहिया

 

तेरा बस ध्यान किया गजानन नाम लिया

Ganesh Chaturthi Songs in Hindi | गणेश भजन लिस्ट

गणपति लाडला गौरा का भजन लिरिक्स

यो विघ्न विनाशक कहलावे  

गणपति लाडला गौरा का 

 

दयावंत कहै कोए एकदन्त  

मुसे के सवारी कर आवे 

गणपति लाडला गौरा का 

यो विघ्न विनाशक कहलावे  

गणपति लाडला गौरा का

 

शुभ मुहूर्त गणपति बिन ना होवे 

यो प्रथम पूजा की जावे 

गणपति लाडला गौरा का 

यो विघ्न विनाशक कहलावे  

गणपति लाडला गौरा का

 

तन इंसा का सर हाथी का 

यो गणेश गजानन मन भावे 

गणपति लाडला गौरा का 

यो विघ्न विनाशक कहलावे  

गणपति लाडला गौरा का

 

बड़े चाव से लड्डू खाता है 

जो ध्यावे भगत तेरा तर जावे 

गणपति लाडला गौरा का 

यो विघ्न विनाशक कहलावे  

गणपति लाडला गौरा का

 

Ganesh Chaturthi Audio Songs | गणेश भजन लिस्ट 

प्रथमे काज सारे पूर्ण करो लिरिक्स

प्रथमे काज सारे पूर्ण करो 

मेरे गणराज सारे विघ्न तो हरो 

 

प्रथमे हम तुम्हे मनाते है 

तेरी ही आस में हम गाते है 

मेरे गणराज सारे विघ्न हरो 

 

प्रथमे तुम ही पूजे जाते है 

तेरा ही ध्यान मन में लाते है 

मेरे गणराज सारे कष्ट हरो 

 

सच्चे दिल से जो भी पुकारे है 

उनके दुखड़े दूर होते है 

मेरे गणराज सारे पाप हरो 

Ganesh Chaturthi Aarti Song | Ganesh Chaturthi ka Song in Hindi

गणपति माझा नाचत आला  मराठी भजन लिरिक्स

आला रे आला गणपति आला 

 

पार्वतिच्या बाडा पायात वाडा 

पार्वतिच्या बाडा तुझ्या पायात वाडा 

पुष्प हारांच्या घातल्यात माडा

ताशाचा आवाज तारारारा झाला 

रं गणपति माझा नाचत आला 

 

मोदक लाडू पंगतीला घेऊ 

भक्ति भावाने देवाला वाहू 

गणरयाच गुणगान गाऊ 

दोड़े भरुनी देवाला पाहू 

गाव हा सारा रंगून गेला 

रं गणपति माझा नाचत आला 

 

वंदन माझे तुझिया पाया 

धरी शिरावर कृपेची छाया 

भक्ताला या दर्शन द्याया 

देवाधिदेवा हे गणराया 

सन थोर आनंद झाला 

रं गणपति माझा नाचत आला 

 

फटाके उड़ती चाले जयघोष 

नाचाया गाया आलाय जोश 

धुंदीत झारे रे बेहोश 

मोहाचे सारे तोडून पाश 

मजा ही येते दर वर्ष्याला 

रं गणपति माझा नाचत आला 

 

अशी तुझी ही मंगलमूर्ति 

दर्शन मात्रे पावन होती 

लाउन ज्योति ओवाडू वरती 

आनंदाला आज आलिया भरती 

सोपान करतोय लय बोलबाला 

रं गणपति माझा नाचत आला

Ganesh Chaturthi Songs in Marathi | गणेश भजन लिस्ट

पार्वतीच्या बाळा पायात वाळा लिरिक्स 

आला रे आला गणपती आला

आला रे आला गणपती आला

 

पार्वतीच्या बाळा,पायात वाळा

पार्वतीच्या बाळा,तुझ्या पायात वाळा

पुष्प हारांच्या घातलात माळा

ताशांचा आवाज

ताशांचा आवाज तारारारा झाला र

गणपती माझा नाचत आला

 

मोदक लाडू संगतीला घेऊ

भक्ती भावाने देवाला वाहु

गणरायच गुण गान गाऊ

डोळे भरून देवाला पाहु

देवाला पाहु,देवाला पाहु

देवाला पाहु,देवाला पाहु

गाव हा सारा रंगून गेला

गणपती माझा नाचत आला

ताशाचा आवाज तारारारा झाला र

गणपती माझा नाचत आला

 

वंदन माझे,तुझिया पाया

धरी शिरावर,कृपेची छाया

भक्ताला या दर्शन दयाया

देवा आधी देवा हे गणराया

देवा आधी देवा हे गणराया

लहान थोरा आनंद झाला

गणपती माझा नाचत आला

ताशांचा आवाज तारारारा झाला र

गणपती माझा नाचत आला

Ganpati Bappa Morya Gane | Ganesh Chaturthi Special Songs

गणपति बप्पा मोरया लिरिक्स

मोरया बप्पा मोरया 

मोरया बप्पा मोरया 

 

हे जय जय जय गणराज गजानन 

मंगल मूर्ति मोरया 

गणपति बप्पा मोरया 

पुढच्या वर्षी लवकर या 

गणपति बप्पा मोरया 

पुढच्या वर्षी लवकर या 

 

जय हो देवा गौरी नंदन 

प्रथमे पूजे हे गजवंदन 

भोले शंकर चवर डुलावे 

गौरा सुनावे लोरिया 

गणपति बप्पा मोरया 

पुढच्या वर्षी लवकर या 

 

हो मंगल करता है शुभकारी 

पूजे तुमको दुनिया सारी 

हो चहु दिशा में गणपति बप्पा

तेरा वंदन होरिया 

गणपति बप्पा मोरया 

पुढच्या वर्षी लवकर या 

 

हे जय जय जय गणराज गजानन 

मंगल मूर्ति मोरया 

गणपति बप्पा मोरया 

पुढच्या वर्षी लवकर या

Ganesh Chaturthi Song Lyrics in Hindi | गणपति बप्पा के गाने

मोरे गणपति गणेश करो कृपा लिरिक्स

मोरे गणपति गणेश करो कृपा

मोरे राजा महाराजा करो कृपा

 

कृपा करो गणराज गजानन 

मां गौराके लाल गजानन

कृपा मोरे गणपति गणेश करो किरपा

 

मां गौरा के लाल हो प्यारे

शंकर जी की आंखों के तारे

सबसे पहले तुम को मनाए

तुम जो मानो तो गजब हुई जाए

 

करो कृपा मोरे गणपति गणेश करो किरपा

मोरे राजा महाराजा करो कृपा

 

लाल सिंदूर चढ़े गजमुख को मूषक की है सवारी

तेरे दर्शन करने बाबा यह दुनिया सब आई

सब लाए फूलों की माला 

मै आया हूं खाली अरे बाबा मेरे

कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा

मोरे राजा महाराजा करो किरपा

 

मैं नहीं जानू पूजा तेरी

सुन लेना ओ बाबा मेरी

बार ही बार करूं मैं विनती

सुन लेना एक बार ओ बाबा मेरी

कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा

मोरे राजा महाराजा करो किरपा

 

मोह पे कृपा करो मोह पे कृपा गजानन कृपा

मोरे गणपति गणेश करो कृपा

मोरे राजा महाराजा करो किरपा

 

गणेश भजन लिस्ट | Ganesh Chaturthi Special Songs

जय गणेश जय मेरे देवा लिरिक्स

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, 

निर्विघ्नं कुरुं मं देव सर्वकार्येषु सर्वदा,

 

जय गणेश जय मेरे देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

 

माता जाकी पार्वती है

पिता महादेवा रे महादेवा

जय गणेश जय मेरे देवा

 

एकदन्त दयावन्त 

चार भुजा धारी देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

मेरे देवा,

शुभ कारज पहले करूँ मैं,

पूजा तेरी,

माथे सिन्दूर सोहे, 

मूसे की सवारी रे देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

 

पान चढ़े फूल चढ़े,

और चढ़े मेवा रे देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

लडुवन का भोग लगे,

संत करे सेवा रे देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

 

अंधन को आँख दे तू,

अंधन को आँख देवे,

कोढ़िन को काया रे देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

 

बांझन को पुत्र देवे,

बांझन को पुत्र देवें,

निर्धन को माया रे देवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

 

माता जाकी पार्वती है,

पिता महादेवा रे महादेवा,

जय गणेश जय मेरे देवा,

गणेश जी के भजन सुंदर सुंदर | Ganesh Chaturthi Special Songs

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को लिरिक्स

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को

दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरिहर को

हाथ लिए गुडलद्दु सांई सुरवर को

महिमा कहे न जाय लागत हूं पद को

जय देव जय देव

 

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता

धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता

जय देव जय देव

 

भावभगत से कोई शरणागत आवे

संतति संपत्ति सबहि भरपूर पावे

ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे

गोसावीनन्दन निशिदिन गुण गावे

जय देव जय देव

 

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता

धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता

जय देव जय देव

 

घालीन लोटांगण वंदिन चरन

डोळ्यांनी पाहीं रुप तुझे

प्रेम आलिंगिन आनंदे पूजीं

भावे ओवालीन म्हणे नामा

त्वमेव माता पिता त्वमेव

त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव

त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव

त्वमेव सर्वम मम देव देव

कयें वच मनसेन्द्रियैवा

बुद्धयात्मना व प्रकृतिस्वभावा

करोमि यद्यत सकलं परस्मै

नारायणायेति समर्पयामि

 

अच्युत केशवम रामनरायणं

कृष्णदामोदरं वासुदेवं हरी

श्रीधरम माधवं गोपिकावल्लभं

जानकीनायकं रामचंद्रम भजे

 

हरे राम हरे राम

राम राम हरे हरे

हरे कृष्णा हरे कृष्णा

कृष्णा कृष्णा हरे हरे

 

हरे राम हरे राम

राम राम हरे हरे

हरे कृष्णा हरे कृष्णा

कृष्णा कृष्णा हरे हरे

Ganesh Chaturthi Special Songs | गणपति बप्पा के गाने

हे देवा गणेशाय नमः लिरिक्स

विघ्न नाशन आहे उमानंदन

अद्य पूजिता तुमे हे गजानन

सुख ओजाडी करा रिश्त खंडन 

बुद्धि सिद्धि दाता तुमे महान

सबु थी उरधा रे तुमारी नमा 

हे देवा गणेशाय नमः 

हे देवा गणेशाय नमः 

 

तुमेही आराधना मंगल मूर्ति 

तुम्हारी कृपा बले सकल शांति 

तुमारी ना नेले काला रो राती 

सुख सकल परी जाया तो बीती 

एकदंता दयावंता जगदातारा अधिपति 

तुम्हे ही अनंता सृष्टि रा मरमा 

हे देवा गणेशाय नमः 

हे देवा गणेशाय नमः 

Ganesh Chaturthi Songs Hindi | Ganesh Chaturthi Special Songs

जय हो गणेश आरती लिरिक्स

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

जय जय हो देवा जय जय हो देवा 

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

 

लम्बोदर जय जय 

कर मूषक असवारा

पिताम्बर धर कट पर 

त्रिभुवन जग प्यारा 

गौरा के लाडले गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

 

विघ्न विनाशक स्वामी 

सुख सम्पति देवा

गणनायक वरदायक 

सिद्धि बुद्धि सेवा 

गौरा के लाडले गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

 

पार्वती के नन्दन 

शंकर सूत स्वामी

लम्बोदर गणनायक 

भक्तन अनुगामी 

गौरा के लाडले गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

 

रिद्धि सिद्धि के दाता 

पसपारस धारी 

कर जोरे विनती करे 

आनंद उर भारी 

गौरा के लाडले गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

 

ब्रम्हादिक संनकादिक 

संग माता भारती

थाल सजा भक्त खड़े 

करे तोरी आरती 

गौरा के लाडले गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

जय जय कि जय हो गणेश 

तेरी जय जय हो देवा 

Ganesh Chaturthi Songs in Hindi | गणेश भजन लिस्ट

एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि लिरिक्स

गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि ।

गुणशरीराय गुणमण्डिताय गुणेशानाय धीमहि ।

गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।

एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।

गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥

 

गानचतुराय गानप्राणाय गानान्तरात्मने ।

गानोत्सुकाय गानमत्ताय गानोत्सुकमनसे ।

गुरुपूजिताय गुरुदेवताय गुरुकुलस्थायिने ।

गुरुविक्रमाय गुह्यप्रवराय गुरवे गुणगुरवे ।

गुरुदैत्यगलच्छेत्रे गुरुधर्मसदाराध्याय ।

गुरुपुत्रपरित्रात्रे गुरुपाखण्डखण्डकाय ।

गीतसाराय गीततत्त्वाय गीतगोत्राय धीमहि ।

गूढगुल्फाय गन्धमत्ताय गोजयप्रदाय धीमहि ।

गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।

एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।

गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥

 

ग्रन्थगीताय ग्रन्थगेयाय ग्रन्थान्तरात्मने ।

गीतलीनाय गीताश्रयाय गीतवाद्यपटवे ।

गेयचरिताय गायकवराय गन्धर्वप्रियकृते ।

गायकाधीनविग्रहाय गङ्गाजलप्रणयवते ।

गौरीस्तनन्धयाय गौरीहृदयनन्दनाय ।

गौरभानुसुताय गौरीगणेश्वराय ।

गौरीप्रणयाय गौरीप्रवणाय गौरभावाय धीमहि ।

गोसहस्राय गोवर्धनाय गोपगोपाय धीमहि ।

गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि ।

एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि ।

गजेशानाय भालचन्द्राय श्रीगणेशाय धीमहि ॥

Ganesh Chaturthi Song Lyrics in Hindi | गणपति बप्पा के गाने

मोरया मोरया हे देवा तुझ्या दारी आलो गुणगान गाया लिरिक्स

हे देवा तुझ्या दारी आलो गुणगान गाया

तुझ्याविना माणसाचा जन्म जाई वाया

 

हे देवा दिली हाक उद्धार कराया

आभाळाची छाया तुझी समिंदराची माया

 

मोरया मोरया मोरया मोरया

मोरया मोरया मोरया मोरया

 

ओंकाराच रूप तुझं चराचरामंदी

झाड येली पानासंग फूल तू सुगंधी

भगताचा पाठीराखा, गरिबांचा वाली

माझी भक्ती तुझी शक्ति एकरूप झाली

 

हे देवा दिली हाक उद्धार कराया

आभाळाची छाया तुझी समिंदराची माया

 

मोरया मोरया मोरया मोरया

मोरया मोरया मोरया मोरया

 

आदी अंत तूच खरा तूच बुद्धी दाता

शरण मी आलो तुला, पायावर माथा

डंका वाज दहा दिशी गजर नावाचा

संकटाला बळ देई अवतार देवाचा

 

हे देवा दिली हाक उद्धार कराया

आभाळाची छाया तुझी समिंदराची माया

 

मोरया मोरया मोरया मोरया

गणपती बाप्पा मोरया

मंगलमूर्ती मोरया

 

मोरया मोरया मोरया मोरया

मोरया मोरया मोरया मोरया

 

मोरया मोरया मी बाळ तान्हे

तुझीच सेवा करू काय जाणे

अन्याय माझे कोट्यान कोटी

मोरेश्वरा बा तू घाल पोटी

 

मोरया मोरया मोरया मोरया

Read Other Articles on Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी निबंध हिंदी में
गणेश चतुर्थी व्हाट्सएप स्टेटस
गणेश चतुर्थी शायरी इन हिंदी
श्री गणेश चालीसा

Also Read: Download Ganesh Chaturthi Par Nibandh PDF in Hindi, English Marathi

Ganesh Chaturthi Special Songs | गणपति बप्पा के गाने

Ganesh Chaturthi ki Shayari

Ganesh Chaturthi ki Shayari

गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर, हमने देखा कि हिन्दी संगीत के गणेश चतुर्थी गीतों का महत्व कितना बड़ा है। ये गाने हमारे मनोबल को ऊंचा करते हैं और गणेश जी की पूजा में और भी अधिक जोश भरते हैं। गणेश चतुर्थी स्पेशल गीतों (Ganesh Chaturthi Special Songs) की धुनों में लहराता है उत्सव का रंग, और यह हमें एक साथ लाते हैं।

ये गाने हमें गणेश जी की महिमा को समझने और मनाने में मदद करते हैं। “गणपति बप्पा मोरया” और “हरे राम हरे राम” (Song hare ram hare ram lyrics) की मनमोहक मेलोदियों का आनंद लेते हैं, और इन गीतों के साथ हम सब मिलकर गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाते हैं।

तो चलिए, इस गणेश चतुर्थी पर संगीत (Ganesh Chaturthi Special Songs) के साथ मनाएं और गणेश जी के साथ हमेशा साथ रहें। “गणपति बप्पा मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *