MS Dhoni Biography in Hindi | महेंद्र सिंह धोनी जीवनी – पसंदीदा चीजे, शिक्षा, करियर, रिकार्ड, कार और बाइक कलेक्शन

By | June 21, 2024
ms dhoni

MS Dhoni Biography in Hindi: महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम जिसने क्रिकेट के इतिहास  के इतिहास को ही बदल दिया  और शायद ही  कोई ऐसा व्यक्ति होगा  जो इस नाम से वाकिफ नहीं होगा  महेंद्र सिंह धोनी का नाम  दुनिया के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है  जो भी टीम इंडिया के लिए खेलते हैं  और वह  भारत के पूर्व  कप्तान भी रह चुके हैं  लेकिन उनका  क्रिकेटर बनने का  यह सफर बहुत ही कठिन और संघर्षपूर्ण था और  वह मिडिल क्लास फैमिली  से हैं  महेंद्र सिंह धोनी का संघर्ष  वाकई में  सब लोगों के लिए प्रेरणा  बन चुका है  महेंद्र सिंह धोनी ने  बचपन से ही खेलना  शुरू कर दिया था  लेकिन भारतीय टीम में  सिलेक्शन होने में इन्हें कई साल लग गए  आज के इस लेख में हम  महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय,  महेंद्र सिंह धोनी की उम्र,  कौन है महेंद्र सिंह धोनी,  अफेयर,  पत्नी,  बच्चे,  करियर,  शिक्षा,  परिवार, पसंदीदा रुचि,  MS Dhoni Biography in Hindi  आदि के बारे में  संपूर्ण जानकारी  इस लेख में जानेंगे 

देखिये तो आपके लिए क्या आवश्यक हैं ?

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन, जन्मतिथि और परिवार (MS Dhoni Early Life, Birth & Family)

MS Dhoni Fans Official on Twitter: "Happy International Family Day 🎉❤️ #MSDhoni #Dhoni https://t.co/8L8P6czSWG" / Twitter

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था। उनकी उम्र अभी 41 साल है। उनके पिता का नाम पान सिंह है, जो MECON में काम करते थे। उनकी मां का नाम देवकी देवी है। महेंद्र सिंह धोनी की एक बहन, जयंती गुप्ता, और एक भाई, नरेंद्र सिंह हैं।

धोनी की पत्नी का नाम साक्षी रावत है। साक्षी पहले एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं, लेकिन अब वह हाउस वाइफ हैं। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की लव मैरिज हुई थी और उनकी शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है और वह अभी 8 साल की है।

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni Biography)

पूरा नाम (Real Name) महेन्द्र सिंह धोनी
उप नाम (Nickname) माही, एमएसडी, कैप्टन कूल, एमएस
जन्म स्थान (Birth place) रांची, बिहार, भारत
जन्म तारीख (Date of Birth) 7 जुलाई 1981
जाति (Caste) हिन्दू
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) 12 वीं कक्षा पास
कहां से हासिल की शिक्षा रांची
पिता का नाम (Father) पान सिंह
माता का नाम (Mother) देवकी देवी
कुल भाई बहन (Sibling) दो, [एक भाई और एक बहन]
बहन जयंती गुप्ता
भाई नरेंद्र सिंह
पत्नी का नाम (Wife/ Spouse) साक्षी सिंह रावत
कुल बच्चे (Children) एक, जीवा (लड़की)
पेशा (Profession) क्रिकेटर और भारत के पूर्व कप्तान
भारत क्रिकेट टीम में इनकी भूमिका (Role) विकेटकीपर और बल्लेबाज
बल्लेबाजी शैली (Batting Style) दाहिने हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग शैली (Bowling Style) दाहिने हाथ के मध्यम गेंदबाज
पहला टेस्ट मैच (Test debut) 2 दिसंबर, 2005 बनाम श्रीलंका टीम
पहला ओडीआई (ODI debut) 23 दिसंबर 2004 बनाम बांग्लादेश टीम
पहला टी 20 (T 20 debut)

 

1 दिसंबर 2006, बनाम दक्षिण अफ्रीका टीम
आईपीएल की टीम (IPL) चेन्नई सुपर किंग्स
लंबाई (Height) 5 फीट 9 इंच
बालों का रंग (Hair Colour) काला और सफेंद
आंखो का रंग (Eye Color) गहरा भूरा
वजन (Weight) 70 किलो
कुल संपत्ति (Net Worth) करीब 700 करोड़
पत्नी का नाम साक्षी
बेटी का नाम जीवा

Also Read: यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय। Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

Who is Mahendra Singh Dhoni – Kaun Hai MS Dhoni

ms dhoni biography in hindi

जैसा कि हमने ऊपर की पंक्तियों में जाना, महेंद्र सिंह धोनी एक महान क्रिकेटर और बेहतरीन विकेटकीपर हैं। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं और वनडे इंटरनेशनल में भी कप्तानी कर चुके हैं। शुरुआती दिनों में धोनी को राइट हैंड और आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत कक्षा 10 के बाद से ही कर दी थी, लेकिन भारतीय टीम में शामिल होने में उन्हें कई सालों का संघर्ष करना पड़ा।

क्रिकेट में आने के बाद, धोनी ने क्रिकेट का इतिहास बदल दिया और अपनी एक खास पहचान बनाई। महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण, पद्म श्री और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा चीजे (MS Dhoni Favourite Things)

महेंद्र सिंह धोनी को बहुत सारी पसंदीदा चीजे है जिसकी जानकारी आज हम आपको आपको इस तालिका के माध्यम से देने वाले है। पसंदीदा चीजे जानने के लिए तालिका को पढ़े।

पसंदीदा चीजें 

पसंदीदा क्रिकेटर्स बल्लेबाज- सचिन तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट

गेंदबाज – ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली

पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न

पसंदीदा व्यंजन चिकन बटर मसाला, चिकन टिक्का पिज़्ज़ा, कबाब , पीली दाल, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और रसगुल्ला
पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और जॉन अब्राहम
पसंदीदा अभिनेत्री एंजेलिना जोली और दीपिका पादुकोण
पसंदीदा फिल्में अग्निपथ और शोले
पसंदीदा संगीतकार किशोर कुमार
पसंदीदा रंग नीला और काला
पसंदीदा गंतव्य श्रीलंका और गोवा

 

महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक कलेक्शन  (MS Dhoni Car and Bike Collections)

आज आपको इस तालिका के माध्यम महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक के कलेक्शन  के बारे में बताने जा रहे हैं 

Car Collections

Porsche 911
Hummer H2
Maruti SX4
Ferrari 599 GTO
Audi Q7
Land Rover Freelander
Open Mahindra Scorpio
Toyota Corolla

 

Bike Collections

Hero Karizma JMR
Yamaha RXZ
Yamaha Thundercrate
Yamaha RX
Ducati 1098
Yamaha RD350
TVS Apache
Kawasaki Jakes 14R Ninja
Confederate Delcat X132
Harley Davidson Fat Boy
Enfield Machismo
Custom TS Dirt Bike

 

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा – MS Dhoni Education

महेंद्र सिंह धोनी ने प्रारंभिक पढ़ाई रांची के  श्यामली स्थित डीएवी जवाहर विद्यालय मंदिर से की है इसके बाद इन्होंने अपनी हायर स्टडीज सेंट जेवियर कॉलेज रांची झारखंड से की है  लेकिन धोनी का मन पढ़ाई में नहीं खेलकूद में ज्यादा लगता था और इसी के चलते उन्होंने अपनी कॉलेज  बीच में ही छोड़ दी और क्रिकेट की तैयारी में लग गए 

बचपन में धोनी को  फुटबॉल और बैडमिंटन  खेलना बहुत पसंद था और जब  वह कक्षा बारहवीं   में थे तब उन्होंने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में अपने स्कूल की ओर से दोनों खेलों में प्रतिनिधि किया था  और अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण इनका चयन जिला लेवल में हो गया था और  धोनी अपने फुटबॉल टीम के गोलकीपर भी रह चुके हैं 

धोनी को उनकी फुटबॉल कोच ने लोकल क्रिकेट क्लब में उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए भेजा जहां पर उनकी विकेट कीपिंग से सभी प्रभावित हुए  और कुछ ही दिनों में उनको कमांडो क्रिकेट क्लब में (1995-1998)  तक  विकेट कीपर चुना गया 

क्रिकेट क्लब में  लगातार अपने अच्छे प्रदूषण के कारण उनका चयन विनू मांकड ट्रॉफी अंडर 16 चैंपियनशिप (19971998)   में हुआ  वहां पर भी  धोनी ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया  अपनी 10  कक्षा के बाद ही  उन्होंने क्रिकेट को  गंभीरता से लेना शुरू कर दिया बाद में  भारत में ही नहीं  बल्कि देश में अच्छे क्रिकेटर बनके उभरे। 

 

महेंद्र सिंह धोनी का शुरूआती करियर – MS Dhoni Domestic Career

ms dhoni biography

महेंद्र सिंह धोनी रणजी करियर – MS Dhoni Ranji Career

सन 1999-2000  मैं  महेंद्र सिंह धोनी को  रणजी खेलने का अवसर मिला  और इनका पहला मैच  असम क्रिकेट टीम के साथ  इसमें धोनी ने  इस मैच की दूसरी पारी में  नाबाद 68 रन बनाए थे

इसके बाद उन्होंने अपना अगला रणजी मैच  बांग्ला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला  और इसमें उन्होंने  अपना शतक लगाया  लेकिन  इसमें धोनी की टीम को  हार मिली थी  इस पूरे सीजन में  कुल 5 मैचों में  धोनी ने  283 रन बनाए थे  तथा  इसके बाद कई अन्य घरेलू टूर्नामेंट में खेले थे

 धोनी के लगातार  बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी इनका सिलेक्शन ईस्ट जोन  के तरफ से नहीं किया गया  इसके कारण उन्होंने  क्रिकेट से अपनी थोड़ी दूरी बना ली थी  और  खेल कोटा के माध्यम से मिले TTE  जॉब ऑफर को  स्वीकार कर लिया था तथा इनकी पोस्टिंग  खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर हुई थी  जहां वह TTE  की जॉब कर  करने लगे 

 धोनी ने  अपने TTE की जॉब 2001 से 2003 तक किया  लेकिन उनका मन इस जॉब करने का बिल्कुल भी नहीं था  वह दिल से क्रिकेटर बनना चाहते थे  जिसके कारण वह परेशान और फ्रस्ट्रेटेड रहने लगे  फिर अचानक एक दिन इन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी  अपने घर रांची वापस  आ गए  लेकिन धोनी के पिता चाहते थे कि धोनी जॉब ना छोड़े  वह अपने जॉब के साथ साथ  ही अपने क्रिकेट की प्रैक्टिस करें 

दिलीप ट्रॉफी में चयन होने पर भी  नहीं खेल सके क्रिकेट –

यह बात  साल 2001 की है  जब धोनी का चयन  दिलीप ट्रॉफी में हुआ था  और यह मैच  अगरतला में खेला जाना था  पर किसी   रीजन के कारण  धोनी को  बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा  जानकारी  समय पता नहीं चल सकी  जिससे उनकी   अगरतला जाने वाली  लास्ट ट्रेन भी मिस हो गई  इसके बाद उन्होंने  जैसे तैसे  अपने दोस्तों की मदद से गाड़ी का इंतजाम किया  लेकिन  इनकी किस्मत ने वहां भी साथ नहीं दिया और गाड़ी  बीच  रास्ते में ही खराब हो गई  जिसके कारण   धोनी कोलकाता एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचे  जिसके कारण  इनकी फ्लाइट भी मिस हो गई और यह दिलीप ट्रॉफी खेलने नहीं जा सके  

महेंद्र सिंह धोनी देवधर  ट्रॉफी – MS Dhoni Deodhar Trophy Career

धोनी शुरुआत से ही  क्रिकेट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे थे और इन्हीं बेहतरीन प्रदर्शन के कारण  इनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई और इन्होंने 2002-2003 मैं रणजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी  मैं भी काफी अच्छा प्रदर्शन दीया और साल 2003 में प्रतिभा संसाधन विकास विंग मैच जमशेदपुर में खेला गया और यह मैच धोनी के लिए  बहुत ही लकी शामिल हुआ  क्योंकि इसमें इसमें पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने धोनी को  खेलते हुए देखा  और वह इनके  खेल के दीवाने हो गए  इसके बाद उन्होंने धोनी के खेल की जानकारी  बीसीसीआई (BCCI)  तक पहुंचाई  इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी चयन  बिहार  अंडर-19 में हो गया  

2003-2004 सीजन के देवधर ट्रॉफी में  पूर्वी जोन की तरफ से  खेला और  यहां पर भी उन्होंने अपना  अच्छा प्रदर्शन दिया और ट्रॉफी अपने नाम की इस टूर्नामेंट में धोनी ने कुल 4 मैचों में  शतक की मदद से कुल 244 रन बनाए थे

इसके कुछ समय बाद ही धोनी का चयन केन्या और जिंबाब्वे दौरे के लिए इंडिया-A में हो गया,   जिंबाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए धोनी ने  बतौर विकेट कीपर  अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया     और इसके बाद उन्होंने  पाकिस्तान के खिलाफ अपना अर्धशतक लगाया  लगातार अपने बेहतरीन खेल और बढ़िया प्रदर्शन के कारण इन्होंने  तू शाबासियां बटोरी  और फिर  इन्हें  उस समय के कप्तान सौरव गांगुली ने भी  इनको नोटिस किया 

महेंद्र सिंह धोनी का वनडे करियर – MS Dhoni One Day Match Career

  • महेंद्र सिंह धोनी को अपना पहला अन्तराष्टीय मैच खेलना का मौका वर्ष 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ मिला.
  • धोनी का पहला मैच कुछ खाश नहीं रही और वे शुन्य पैर आउट हो गए हलाकि इनके ख़राब प्रदर्शन के बावजूद इनका चयन पाकिस्तान के साथ होने वाली सीरीज में कर ली गयी.
  • पाकिस्तान के साथ खेले गए एक मैच में धोनी ने ताबडतोड़ 148 रन ठोक दिए ,और ये भारत के पहले ऐसे विकेट-कीपर बल्लेबाज हो गए जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाये.   
  • इसके बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा अगले सीरीज में श्रीलंका के विरुद्ध खेलते धोनी ने एक मैच में ताबड़तोड़ 183 रन ठोक डाले और उन्होंने इस सीरीज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए ,और इनको मैन ऑफ़ द मैच भी दिया गया. 
  • सितम्बर 2007 में धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज में भारतीय टीम को नेतृत्व करने के लिए कप्तानी सौपी गयी. 
  • 2009 में धोनी कई महीनो के लिये आईसीसी वोडीआई बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप भी रहे. 
  • और 2011 विश्वकप फाइनल मुकाबला भला कौन क्रिकेट प्रेमी भूलेगा, जब श्रीलंका ने भारत को शुरूआती झटका दे दिया तब धोनी ने खुद को बैटिंग आर्डर में प्रमोट कर खुद आगे आये और ताबड़तोड़ 91 रन की पारी खेलते हुए भारत को 28 वर्षों के बाद विश्वकप जितने में अहम् किरदार निभाया.    

वन डे मैच में धोनी का प्रदर्शन – ODI Match Batiing Career

धोनी द्वारा खेले गए कुल वन डे मैच 350
कुल खेली गयी इनिंग 297
वन डे मैच में बनाये गए कुल रन 10773
वन डे मैच में लगाए गए कुल चौके 826
वन डे मैच में लगाए गए छक्के 229
वन डे मैच में बनाये गए कुल शतक 10
वन डे मैच में बनाये गए कुल दोहरे शतक 0
वन डे मैच में बनाये गए कुल अर्धशतक 73
वन डे मैच में टॉप स्कोर 183

 

महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच करियर – MS Dhoni Test Match Career

  •  धोनी को भारतीय टीम के तरफ से पहला टेस्ट मैच खेलने का साल 2005 में  श्रीलंका टीम के खिलाफ मिला था उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल 30 रनो का योगदान दिया था , हालाँकि ये टेस्ट मैच बारिश होने के करण रेड हो गया था.  
  • धोनी ने साल 2006 में टेस्ट मैच में अपना पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ बनाये थे ,धोनी के इस योगदन के कारन भारत फ्लो-ऑन बचने में कामयाब रहा | 
  • साल 2008 में धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी सीरीज में उपकप्तान बनाया गया,इस सीरीज में कप्तान अनिल कुंबले बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर थी जिसके चलते धोनी को कप्तानी की जिम्मेवारी सौपी गयी.
  •  साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज धोनी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 शतक लगाए थे, उनकी इस पारी के कारण भारतीय टीम को थी ,उसी साल दिसंबर में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम बन गयी.
  • धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और अपने आखिरी टेस्ट मैच में 35 रन बनाये थे,इसी मैच के समाप्त होने के बाद धोनी ने टेस्ट मैच से सन्यास की घोषणा कर दिए.

टेस्ट मैच में धोनी का प्रदर्शन – Test Match Batiing Career

धोनी द्वारा खेले गए कुल टेस्ट मैच 90
कुल खेली गयी इनिंग 144
टेस्ट मैच में बनाये गए कुल रन 4876
टेस्ट मैच में लगाए गए कुल चौके 544
टेस्ट मैच में लगाए गए कुल छक्के 78
टेस्ट मैच में बनाये गए कुल शतक 6
टेस्ट मैच में बनाये गए कुल दोहरे शतक 1
टेस्ट मैच में बनाये गए कुल अर्धशतक 33

 

महेंद्र सिंह धोनी का T-20 करियर – MS Dhoni T 20 Match Career

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला टी-20 क्रिकेट मैच  दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ  खेला था , हालाँकि धोनी अपने इस पहले मैच में कुछ खास कर नहीं पाए और महज 2  गेंद खेलकर ही शुन्य पे आउट हो गए थे ,हालाँकि भारतीय टीम ने इस मैच में जीत हासिल की थी. 

धोनी का T 20  में प्रदर्शन  – T 20 Match Batting Career

धोनी द्वारा खेले गए कुल T 20 मैच 98
T 20 बनाये गए कुल रन 1617
T 20 में लगाए गए कुल चौके 116
T 20 में लगाए गए कुल छक्के 53
T 20 में बनाये गए कुल शतक 0
T 20 में बनाये गए कुल अर्धशतक 2

 

महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर – MS Dhoni IPL Career

  • महेंद्र सिंह धोनी को IPL के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपये में ख़रीदा था और इस सीजन में धोनी सबसे महंगे खिलाडी थे, इनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार IPL का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है इसके अलावा धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2010 के T 20 चैंपियनशिप लीग भी  है। 
  • साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लग गया था ,जिसके बाद धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजॉएंट ने 12 करोड़ रुपये ख़रीदा था |
  • साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगा बैन हट गया ,और धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर कप्तान जुड़ गए ,और एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की  कप्तानी में विजय बनी. 

महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड – MS Dhoni Records

  • धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान है जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम तीन ICC टूर्नामेंट जित चुकी है जो निचे लिखे इस प्रकार है.
ICC टूर्नामेंट किस वर्ष कप जीता
T-20 वर्ल्ड कप 2007
ODI वर्ल्ड कप 2011
चैंपियंस ट्रॉफी 2013
  • धोनी का बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज एकदवसिय मैचों में सर्वाधिक 183 रन, और ये रिकॉर्ड धोनी ने एडम गिलक्रिस्ट के 172 रनो के रिकॉर्ड को धवस्त करके बनाया था. 
  •  धोनी पहले ऐसे विकेट कीपर है जिन्होंने टेस्ट मैच में 4000 रनो का आंकड़ा पर किया.
  • धोनी के कप्तानी में रहते हुए भारतीय टीम कुल 27 टेस्ट मैच जीती हुयी है.
  • ODI मैच में 10,000 रन 50 से ऊपर के औसत से बनाने वाले धोनी पहले खिलाडी है. 
  • धोनी भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाडी है जिन्होंने ODI मैचों में 300 से अधिक कैच लिए है.
  • बतौर विकेट-कीपर ODI मैचों में सबसे ज्यादा (120 ) स्टम्पिंगस करने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है.
  •  कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा T 20 मैच जितने का रिकॉर्ड ,साथ ही साथ T 20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है.
  •  बतौर कप्तान सबसे ज्यादा (332 ) अन्तराष्टीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भी महेंद्र सिंह धोनी के नाम पे दर्ज है.

महेंद्र सिंह धोनी को मिले सम्मान – MS Dhoni Awards

  • साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला शीर्ष अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया.
  • महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009 में भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पदम् श्री और साल 2018 में भारत का तीसरा सर्वोचय नागरिक सम्मान पदम् भूषण भारत की सरकार के द्वारा दिया गया. 
  • धोनी को साल 2011 में डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी के तरफ से मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गयी थी.
  • और साल 2011 में ही धोनी को इंडियन आर्मी की तरफ से सम्मान पद मिला है.

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक – MS Dhoni Movie

ms dhoni movie

सा  2016 में  बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक नीरज पांडेय ने धोनी के जीवन पर फिल्म बनायीं जिसका नाम था  M.S Dhoni :The Untold Story है इस फिल्म में धोनी के जीवन संघर्ष को विस्तार से दिखाया गया है। इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था .

एम एस धोनी से जुड़े विवाद – MS Dhoni Case

  • एम एस धोनी से जुड़े विवादों की यदि बात की जाएं तो साल 2007 में 40 निवासियों ने जो धोनी के इलाके के थे उन्होंने उनके खिलाफ रांची रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी में एक पेटिशन (याचिका) दर्ज की थी। इस याचिका के अनुसार धोनी के ऊपर यह आरोप लगाया गया था कि वह स्विमिंग पूल के रोजाना रख रखाव के नाम पर 15 हजार लीटर पानी बर्बाद करते थे जिस समय उस इलाके में पानी की गंभीर प्रॉब्लम चल रही थी।
  • धोनी ने हमर H2 पर टैक्स चोरी करने के विवाद शामिल थे क्यूंकि उस व्हीकल का रजिस्ट्रेशन शुल्क भारत में 4 लाख रूपए था पर उन्होंने उसे हमर H2 महिंद्रा स्कार्पियो के रूप में रजिस्टर्ड करवा दिया था जिसका रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 53 हजार रुपये था।
  • साल 2016 में आम्रपाली रियल एस्टेट ग्रुप के ब्रांड अम्बेस्डर के तौर पर उन्होंने अपना री साइन दे दिया था वाहन के लोकल निवासियों ने आम्रपाली ग्रुप के अगेंस्ट सोशल मीडिया पर एक मिशन शुरू कर दिया गया।

धोनी की लव लाइफ – MS Dhoni Love Life

धोनी और प्रियंका झा की लव स्टोरी – Dhoni And Priyanka Jha Love Story

महेंद्र  सिंह धोनी की एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी  जिसका नाम था प्रियंका झा था जिनसे धोनी का रिश्ता बहुत अच्छा था पर साल 2002 में एक कार दुर्घटना में इनकी मौत हो गयी ,जिसके कारण धोनी की ये लव स्टोरी अधूरी रह गई थी ,धोनी की जिंदगी के इस हिस्से के बारे में जानकरी  शायद हम सबको धोनी की आयी फिल्म से पता चली. 

धोनी और साक्षी की लव लाइफ – Dhoni And Sakshi Love Story

साल 2007  में धोनी कोलकाता के एक होटल में अपने साथी खिलाडियों के रुके हुए थे, वही  वो साक्षी से मिले ,दरअसल  साक्षी उस होटल में होटल मैनेजमेंट में बतौर  इंटर्न कार्य कर रही थी धोनी और साक्षी ने एक दूसरे के साथ करीब 3  साल तक डेटिंग की ,और फिर  इनदोनो ने शादी करने का फैसला कर लिया , साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली ,उन दोनों की एक बेटी भी  है ,जिसका नाम इन्होने जीवा रखा। 

Also Read: विकास मालू कौन है | Vikas Malu Biography in Hindi

महेंद्र सिंह धोनी से जुडी अन्य सभी जानकारियाँ – Additional Information About MS Dhoni

mahendra Singh Dhoni

  • धोनी एक मिडिल राजपूत जाति से संबंध रखते है।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने जब दसवीं पास की थी तो उन्होंने 65% मार्क्स प्राप्त किये थे।
  • साल 1993 में पहली बार उन्हें गोलकीपर के रूप में देखा गया। वहां उनके स्कूल के क्रिकेट कोच KR Banerjee ने ने उन्हें कहा कि तुम विकेट कीपिंग करने का प्रयास करो। 
  • धोनी को 1998 और 1999 सीजन में बिहार U-19 टीम में सेलेक्ट किया गया और उन्होंने वहां 5 मैचेस में 176 रन बनाएं।
  • बता दें साल 2002 में जब धोनी भारत टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे थे तब उन्हें प्रियंका झा नाम की एक लड़की से प्यार हुआ था परन्तु उसी साल प्रियंका झा की एक कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी थी।
  • साल 1993 से 2003 में धोनी ने बिहार के लिए सीनियर खिलाडी के तौर पर खेला था जिसके बाद उनके परफॉरमेंस को ईस्ट जॉन के सेलेक्टर्स ने इग्नोर कर दिया था। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल चले गए उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 3 साल तक टिकट कलेक्टर के तौर पर काम किया।
  • इसके बाद साल 2003 में सौरव गांगुली ने धोनी से कांटेक्ट किया और उन्हें कोलकत्ता आने का इंवीटीशन दिया पर उनके सौरव गांगुली प्रपोजल को ठुकरा दिया और वह दोबारा बिहार वापस चले गए।
  • बिहार जाने के बाद उन्होंने अपना अड्मिशन नेशनल क्रिकेट एकेडेमी में करवा दिया।
  • जिसके बाद साल 2004 में उनका सेलक्शन INDIA-A में हो गया और वह जिम्बाबे और केन्या के दौर पर गए वह उनकी परफॉरमेंस बहुत ही शानदार रही।
  • बता दें, 23 दिसंबर 2004 को अपने पहले वन डे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी 0 में आउट हो गए थे।
  • धोनी ने विशाखापट्नम में कट्टर पाकिस्तान के अगेंस्ट अपना पहला वन डे शतक बनाया वहां उन्होंने 123 बॉल में 148 रन की इन्निग्स खेली थी।
  • धोनी पहले दो रीजन से लम्बे बालों को रखते थे उनका पहला रीजन यह था कि वह जॉन अब्राहिम के बड़े फैन थे और दूसरा वह अपने लम्बे बालों को लकी समझते थे। 
  • महेंद्र सिंह धोनी साल 2006 में एक MTV के युथ आइकॉन बने थे।
  • साल 2007 में सचिन तेंदुलकर ने धोनी इंडियन कैप्टन के लिए रिकमेंड किया था।
  • धोनी ने साल 2008 और 2009 के लिए प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड जीता था।
  • साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने हुक या क्रूक में रोल किया था।
  • उन्हें पद्मा श्री अवार्ड और राजीव खेल रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • धोनी को साल 2011 में उन्हें भारतीय क्षेत्रीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पोस्ट से सम्मानित किया गया था। 
  • बता दें साल 2012, 2013 और 2014 में धोनी हाईएस्ट टैक्स देने वाले इंडियन प्लेयर की लिस्ट में रहे है।
  • धोनी का फेवरेट शॉट हेलीकाप्टर शॉट है उन्होंने यह शॉट अपने बचपन के दोस्त संतोष लाल से सीखा जिनकी मृत्यु साल 2013 में हुई।
  • साल 2012 में वह फोर्मम मैगज़ीन ने वर्ल्ड के हाईएस्ट कमाई करने वाले क्रिकेटर की लिस्ट में धोनी को तीसरे नंबर पर रखा गया
  • साथ ही इसी लिस्ट में मैनचेस्टर के वायने रूनी और वर्ल्ड के सबसे तेज स्प्रिंटर का नाम भी उनसे पीछे रहा।
  • साल 2014 के दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के एमी मेलबॉर्न टेस्ट मैच के बाद अपनी टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की।
  • जानकारी के लिए बता देते है महेंद्र सिंह धोनी रांची के एक होटल के मालिक है जिसे माहि रेसिडेन्सी भी कहा जाता है।
  • धोनी को क्रिस्टिआनो रोनाल्डो और राफेल नडाल बहुत ही पसंद है। 
  • बता दें वह एक एनिमल लवर है और उनके पास दो पालतू कुत्ते भी है। उनके एक कुत्ता जारा (लैब्राडॉग) और दूसरा सैम (Alsatian) है।
  • बता दें, धोनी को बाइक बहुत ही ज्यादा पसंद है और वह सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में माही रेसिंग टीम इंडिया के को-ओनर्स है।
  • जानकारी के लिए बता दें, साल 2016 में उन्होंने रिती ग्रुप के साथ एक फैशन ब्रांड सेवन का शुभारंभ किया।
  • धोनी के जीवन की एक कहानी (बायोग्राफी) MS DHONI : द अनटोल्ड स्टोरी 2016 में दिखाई गयी है। इस मूवी में उनका रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

FAQs: MS Dhoni Biography in Hindi

Q. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब और कहां हुआ था?

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म  7 जुलाई  रांची, झारखण्ड भारत में हुआ था 

Q. महेंद्र सिंह धोनी कौन है

महेंद्र सिंह धोनी एक भारतीय विकेट कीपर व बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रह चुके हैं 

Q. महेंद्र सिंह धोनी की उम्र कितनी है

 महेंद्र सिंह धोनी की अभी वर्तमान में उम्र  41 साल है  

Q. महेंद्र सिंह धोनी का निक नेम क्या है

माहि,एमएस,एमएसडी, कैप्टन कूल, Thala

Q. महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का क्या नाम है

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी है 

Q. महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का क्या नाम है

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का नाम जीवा है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *