Chandra Darshan 2023 Date: जाने चंद्र दर्शन की व्रत विधि, अनुष्ठान, विशेष महत्व, और लाभ

By | April 21, 2024
chandra-darshan

Chandra Darshan 2023 Date: चंद्र दर्शन  हिंदू धर्म में  चंद्र दर्शन की  काफी मान्यताएं हैं  और चंद्र दर्शन का अर्थ होता है कि  चंद्रमा के दर्शन करना  अर्थात  चंद्रमा को  देवता के समान माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है  और इसलिए भारतवर्ष में  चंद्र दर्शन को  बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ  मनाया जाता है  और चंद्र दर्शन  कहने के पीछे का कारण यह है कि  इस दिन (Chandra Darshan) चंद्रमा को  अमावस्या के बाद ही देखा जाता है  क्योंकि अमावस्या वाले दिन  चांद धीरे-धीरे करके  पूरा गायब हो जाता  है 

आखिर क्या करते हैं चंद्र दर्शन के दिन:- Chandra Darshan 2023 Date

Chandra Darshan Date

चंद्र दर्शन के दिन  भगवान चंद्रमा की पूजा  पूरे भक्ति और  तन मन के साथ  की जाती है  क्योंकि  चंद्रमा को  भगवान के समान माना जाता है  और  इस  दिन चंद्र दर्शन करने से  बहुत सारे लाभ प्राप्त होते हैं  और साथ ही  इसे भाग्यशाली  और आपके जीवन में सुख और समृद्धि  लाने वाला दिन भी माना जाता है  क्योंकि चंद्र दर्शन करने से  केवल चंद्रमा ही नहीं  अपितु अन्य देवता भी प्रसन्न होते हैं  और इस दिन भगवान चंद्रमा की पूजा करने से  आपके घर सफलता  दौड़ी चली आती है

Also Read: पारसी नववर्ष पर शायरी, कोट्स, शुभकामनाएं

चंद्र दर्शन से संबंधित अनुष्ठान :- Chandra Darshan 2023 

चंद्र दर्शन के दौरान महिलाएं  अपने पति और बच्चों की लंबी उम्र के लिए  उपवास करती हैं  और इस दिन  शाम के समय  भगवान चंद्र देव की  पूजा  और उनसे उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही  कुछ खाती है 

 ऐसा माना जाता है कि चंद्र दर्शन करने से  अर्थात  भगवान चंद्रमा की पूजा करने से  घर में  सुख और समृद्धि आती है,  और इस दिन को  बेहद शुभ माना जाता है,  और इस दिन भर  लोग  ब्राह्मणों को  चीनी,  चावल,  और कपड़े दान करते हैं 

चन्द्र दर्शन का महत्व :- Importance Of Chandra Darshan

Moon-darshan

चंद्रमा को  देवता के समान माना जाता है  और इनका उन  ब्रम्हांड के नौ ग्रहों में भी  विशेष स्थान है और ऐसा माना जाता है कि भगवान चंद्रमा का  पृथ्वी पर मनुष्य जीवन पर एक  बहुत बड़ा प्रभाव है  और चंद्र दर्शन करने और इस दिन का व्रत करने से  मनुष्य को उसके जीवन में नकारात्मकता  से छुटकारा मिलता है  और  उसके जीवन में  सकारात्मकता शक्ति का संचार होता है  साथ ही इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से  ज्ञान  मैं भी  वृद्धि होती है  यदि  यदि आप चंद्रमा का व्रत कर रहे हैं तो  आप चंद्र मंत्रों का जाप कर सकते हैं  जिससे आपके व्रत का परिणाम  और भी अनुकूल होगा 

Also Read: खाटू श्याम कौन हैं तथा उनसे जुड़ी 10 बातें

स्वास्थय के लिये भी लाभदायक :- Benefits of Chandra Darshan 

चंद्र दर्शन करना केवल  धार्मिक महत्व ही नहीं  बल्कि शरीर के लिए भी  लाभदायक है  ऐसा कहा जाता है कि  इस दिन उपवास रखने पर  मानव शरीर में कप,पित्त और वात के तत्वों को एक अच्छा संतुलन पैदा होता है जिससे आपके शरीर में  रोगों का होना  ना के बराबर हो जाता है  इसलिए चंद्र दर्शन  धार्मिक महत्व से ही नहीं  बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी  काफी लाभदायक होता है।

चंद्र दर्शन की पूजा विधि : Chandra Darshan Pooja Vidhi

हिंदू धर्म के अनुसार  चंद्र दर्शन करने के लिए  आपको शाम के समय  पवित्र होकर  अर्थात  नहा कर  पूरे तन और मन से  चंद्र देवता की  पूजा करनी चाहिए  और इस बात का  जहां तक हो अवश्य ध्यान रखना चाहिए  की पूजा करते समय आप  सफेद वस्त्र ही पहनने  अन्यथा आप  अपने अनुसार  कोई भी वस्त्र  धारण कर सकते हैं  चंद्र दर्शन की पूजा करने के लिए सबसे पहले आपको भगवान का आह्वाहन, आचमन, अर्घ्य, स्नान कराकर और रोली और चावल से तिलक कर, फूल अर्पित करना है अब इसके बाद आपको  धूप, दीपक  दिखा कर  चंद्र भगवान को  भोग के तौर पर  खीर का प्रसाद  अर्पित करना है  और खीर का प्रसाद अर्पित करते समय  इन मंत्रों का जाप करना है 

मंत्र ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि, तन्नो चन्द्र: प्रचोदयात॥

अब उन्हें दीपक दिखाते हुए  नीचे दिए हुए मंत्रों का जाप करना है  और मान्यता यह है कि चंद्र भगवान की पूजा  और इस मंत्र का जाप  यदि पति और पत्नी दोनों साथ मिलकर करते हैं तो  उनका वैवाहिक जीवन  सुखमय  बना रहता है  और चंद्र दर्शन से  व्यक्ति के मन में  चल रही सभी चिंताओं का  समाधान मिलता है 

मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नम:’ अथवा ‘ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:

Read Khatu Shyam Articles

खाटू श्याम व्हाट्सएप स्टेटस खाटू श्याम कब जाना चाहिए
खाटू श्याम जी शायरी खाटू श्याम मंदिर कांटेक्ट नंबर
बाबा खाटू श्याम कोट्स जाने श्याम बाबा की पूजा कैसे करनी चाहिए
Shri Khatu Shyam Images खाटू श्याम में क्या प्रसाद चढ़ता है
सफलता का श्याम मंत्र खाटू श्याम चालीसा
खाटू श्याम के चमत्कार जानें खाटू श्याम बाबा के 11 प्रसिद्ध नाम
खाटू श्याम बाबा को प्रसन्न करने के उपाय भगवान कृष्ण के 108 नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *